वॉरेन बफेट (Warren Buffett) दुनिया के सबसे सफल और सम्मानित निवेशकों में से एक हैं। उन्हें "ओमाहा का जादूगर" (Oracle of Omaha) भी कहा जाता है। वे दुनिया की सबसे बड़ी होल्डिंग कंपनियों में से एक, Berkshire Hathaway के चेयरमैन और CEO हैं। उन्होंने टेक्सटाइल कंपनी बर्कशायर को खरीदकर उसे एक विशाल साम्राज्य में बदल दिया, जिसके पास Apple, Coca-Cola और American Express जैसी कंपनियों के बड़े शेयर हैं। अरबपति होने के बावजूद, वे बहुत सादा जीवन जीते हैं। वे आज भी उसी घर में रहते हैं जो उन्होंने 1958 में खरीदा था। उन्होंने अपनी संपत्ति का 99% से अधिक हिस्सा दान करने का संकल्प लिया है। वे बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सबसे बड़े दानदाताओं में से एक हैं। उनके विचार यंगस्टर्स को मोटिवेट करने का काम करते हैं। ऐसे में यहां हम वॉरेन बफेट के प्रेरक अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपका मार्गदर्शन करने का काम करेंगे और सफलता दिलाने में सहायक साबित होंगे।
Warren Buffett Motivational Quotes in Hindi
जोखिम तब होता है जब आपको पता न हो की आप कर क्या रहे है।
जब दूसरे लोग सो रहे होते हैं तो आप अपने आप को आधा जगाकर खुद की सुरक्षा नहीं कर सकते।
खेल वे खिलाडी जीतते हैं जिनका ध्यान खेल के मैदान में होता है. न कि उन खिलाडियों द्वारा जिनके नजरें स्कोरबोर्ड पर टिकी रहती हैं।
अमीर समय में निवेश करते हैं, गरीब पैसे में निवेश करते हैं।
कभी किसी मूर्खता का हिस्सा नहीं बनें, बल्कि उसका फायदा उठाएं।
असाधारण परिणाम पाने के लिये असाधारण चीजो को करना जरुरी नहीं हैं।
एकल आय पर निर्भर कभी नहीं रहना चाहिए। दूसरा स्त्रोत बनाने के लिए निवेश करें।
खुद से बेहतर लोगो के साथ समय बिताना हमेशा अच्छा होता है। ऐसे लोगो को सहयोगी बनाये जिनका व्यवहार आपसे अच्छा हो। आप उस दिशा में कदम बढ़ा लेंगे।
अपनी साख बनाने में 20 साल लग जाते है वही इसे गंवाने में बस 5 मिनट लगते है। अगर आप इस बारे में सोचोगे तो चीजे अलग तरीके से कर सकते हो।
Latest Lifestyle News