Iron foods for women health: महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी देखी जाती है। दरअसल, महिलाओं में पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग की वजह से शरीर में खून की कमी हो जाती है। तो, कई बार डाइट की कमी या प्रेग्नेंसी के कारण भी ये समस्या देखी जाती है। आयरन की कमी के कारण आपके बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। साथ ही बार-बार चक्कर आना, शरीर में अकड़न और डल स्किन जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आपको इन समस्याओं से बचने के लिए डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करना चाहिए। हम आपको बताते हैं इन फूड्स के बारे में।
महिलाओं के लिए आयरन से भरपूर 5 फूड्स-What foods boost iron quickly in hindi
1. किशमिश भिगोकर खाएं
किशमिश में आयरन की अच्छी मात्रा होती है। इसे भिगोकर खाने से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। महिलाओं की सेहत के लिए यह काफी फायदेमंद माना जाता है। ये रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देता है और शरीर में खून की कमी को दूर करता है।
2. अनार खाएं
रोजाना 1 अनार खाना भी महिलाओं में खून की कमी को दूर कर सकता है। अनार में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने और यहां तक कि शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मददगार हैं।
3. पालक खाएं
पालक में आयरन की अच्छी मात्रा होती है। ये रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देता है और शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इसके अलावा ये पालक जिंक और बाकी न्यूट्रिएंट्स भी देता है जो कि सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
4. सिंघाड़ा खाएं
सिंघाड़ा आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, सिंघाड़े में विटामिन और मिनरल्स के साथ पानी की भी अच्छी मात्रा होती है। ये शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। इसके अलावा इसका आयरन रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है।
5. बीन्स खाएं
बीन्स में आयरस की अच्छी मात्रा होती है। इसका सेवन आपको अंदर से हेल्दी रखने और सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार है। तो, शरीर में आयरन की कमी के लक्षणों को नजरअंदाज ना करें और इन फूड्स का सेवन करें।
(Disclaimer: ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News