1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Atta for diabetes: ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए खाएं इन 4 चीजों का आटा

Atta for diabetes: ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए खाएं इन 4 चीजों का आटा

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Dec 03, 2022 08:59 pm IST,  Updated : Dec 03, 2022 10:22 pm IST

गेहूं की रोटी खाने से शुगर बढ़ता है क्योंकि इसमें कार्ब्स की मात्रा ज्यादा होती है जो कि शुगर स्पाइक को बढ़ाता है। ऐसे में आपके लिए इन चीजों का आटा खाना फायदेमंद हो सकता है।

atta_for_diabetes- India TV Hindi
atta_for_diabetes Image Source : FREEPIK

Atta for diabetes: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें खान-पान का खास ख्याल रखना बेहद ही जरूरी होता है। दरअसल, इस बीमारी में थोड़ी सी लापरवाही भी ब्लड शुगर बढ़ने का कारण बन सकती है। ऐसे में लोग अक्सर सवाल करते रहते हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए कौन आटा ज्यादा फायदेमंद है। तो, ऐसे में आपको उन चीजों के आटे का चुनाव करना चाहिए जिसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा हो और जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो। इससे शुगर स्पाइक नहीं बढ़ता और डायबिटीज की बीमारी कंट्रोल में रहती है। तो, आइए हम आपको बताते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को किस चीज का आटा खाना चाहिए।

डायबिटीज में कौन सा आटा खाएं-Which atta is best for diabetic in hindi? 

1. चने का आटा-Chane ka atta

डायबिटीज के मरीजों के लिए चने के आटे का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, चने का आटा फाइबर से भरपूर होता है और मोटा होता है। ये आसानी से नहीं पचता जिससे ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता है। साथ ही इससे मेटाबोलिक रेट भी सही रहता है जिससे डायबिटीज में कब्ज जैसी समस्या नहीं होती।

लिवर डिटॉक्स के लिए पिएं ये 4 जूस, कम होगा कोलेस्ट्रॉल और पाचन तंत्र रहेगा तेज

2. बाजरे का आटा-bajra ka atta

बाजरे का आटा डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे फायदेमंद है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन सेल्स को गति देते हैं जिससे इंसुलिन के प्रोडक्शन में मदद मिलती है। इसके अलावा बाजरा काफी मोटा अनाज है जिसका फाइबर बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।  

3. राजगीरा का आटा-rajgira ka atta

राजगीरा का आटा डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। राजगीरा का आटा, लो ग्लाइसेमिक फूड है जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। साथ ही ये हाई कैलोरी वाला भी है जो कि शरीर की एनर्जी बूस्ट करने के साथ, डायबिटीज को संतुलित रखने में मददगार है।  

Foods To Avoid In Winter: सर्दियों में इन चीज़ों का सेवन करने से बिगड़ने लगेगी सेहत, आज से ही कर लें तौबा

4. रागी का आटा-Ragi atta 

रागी का आटा डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस आटे के सेवन से ब्लड ग्लूकोज नहीं बढ़ता और पाचन तंत्र भी सही रहता है। इसके अलावा ये आंखों के लिए भी फायदेमंद है। इसके पॉलीफेनोल्स (Polyphenols) मोतियाबिंद की समस्या से बचाते हैं और डायबिटीज के मरीजो में आंखों को हेल्दी रखते हैं। 

(Disclaimer: ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।