A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. घर की सारी सफाई वो भी मुफ्त, किचन से लेकर बाथरूम तक सब चमकने लगेगा, अपनाएं डेली क्लीनिंग के बेस्ट टिप्स

घर की सारी सफाई वो भी मुफ्त, किचन से लेकर बाथरूम तक सब चमकने लगेगा, अपनाएं डेली क्लीनिंग के बेस्ट टिप्स

Home Cleaning Hacks: घर की साफ सफाई करने के लिए अगर आप भी महंगे क्लीनर का उपयोग करते हैं तो जरा रुक जाइये, हम आपको कुछ ऐसे फ्री के या बहुत सस्ते उपाय बता रहे हैं जिससे आपकी किचन से लेकर बाथरूम तक हर कोना चमकने लगेगा।

घर साफ करने के टिप्स- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK घर साफ करने के टिप्स

साफ घर में रहना दिल और दिमाग को सुकून देता है। हालांकि घर को साफ रखने के लिए काफी मेहनत भी करनी पड़ती है। कई तरह के क्लीनिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना पड़ता है और घंटों रगड़ने के बाद चीजें साफ होती है। लेकिन आज हम आपको रसोई से लेकर बाथरूम तक पूरे घर को साफ करने के बड़े आसान और मजेदार हैक्स बता रहे हैं, जिससे आपका गंदा घर बहुत कम खर्चे में ही चमकने लगेगा। घर में रखी कई चीजों का इस्तेमाल आप क्लीनिंग में कर सकते हैं।

घर को साफ करने का आसान तरीका

शावर को साप करने का तरीका- इसके लिए एक जिपलॉक वाली पॉलिथिन लें या कोई दूसरी पॉलिथिन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आधा नींबू टुकड़ों में काटकर डाल दें। अब पॉलिथिन में विनेगर डालकर इसे बाथरूम में लगे शावर पर रबड़ से बांध दें। कुछ देर बाद देखेंगे कि शावर पूरी तरह से साफ हो चुका है।

टीशर्ट की सिलवटें कैसे हटाएं- अगर टीशर्ट बहुत ज्यादा रिंकल वाली है तो इसके लिए टीशर्ट को वॉशिंग मशीन में डालें साथ ही 1 बड़ा आइस क्यूब डाल दें। अब मशीन को 5 मिनट के लिए ड्रायर पर घुमा दें। जब आप टीशर्ट को बाहर निकालेंगे तो सारी सिलवटें गायब हो जाएंगी।

लकड़ी के चॉपर बोर्ड को कैसे साफ करें- इसके लिए चॉपर बोर्ड पर थोड़ा नमक डालें। अब आधा कटा हुआ नींबू लें और उसे अच्छी तरह चॉपर बोर्ड पर रगड़ दें। इससे चॉपर बोर्ड एकदम साफ हो जाएगा और सारे जर्म्स भी मर जाएंगे। 

बाथरूम का शीशा कैसे साफ करें- 1 मग में पानी लें और उसमें ग्रीन टी का एक टी बैग डाल दें। अब इस पानी से भर के शीशे और कांच वाली चीजें साफ करें। आप देखेंगे कि चीजों में नई जैसी शाइन आ गई है।

स्टील की रेलिंग कैसे साफ करें- आपको इसके लिए आधा नींबू लेना है। इस नींबू पर बेकिंग सोडा डालें और इससे स्टील की रेलिंग और ग्रिल को आसानी से साफ कर सकते हैं। सारे दाग, धब्बे और गंदगी मिनटों में निकल जाएंगे।

काले जले पैन को कैसे साफ करें- इसके लिए नींबू के छिलके, बेकिंग सोडा और विनेगर डालें। पैन को गर्म होने के लिए रख दें और जरा सा स्क्रब करने के बाद आपका जला हुआ काला पैन एकदम साफ हो जाएगा।

सिंक साफ करने का तरीका- सिंक अगर ब्लॉक हो गई है तो इसके लिए सिंक में बेकिंग सोडा डालें। ऊपर से 5 मिनट के लिए लगातार विनेगर डालते रहें। अब ऊपर से गर्म पानी डाल दें। इससे सिंक एकदम साफ हो जाएगी और बदबू आना भी बंद हो जाएगी।

 

Latest Lifestyle News