1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. अच्छी नींद के लिए रात में क्या खाएं? एक्सपर्ट ने बताए सोने से पहले खाने वाले फूड्स

अच्छी नींद के लिए रात में क्या खाएं? एक्सपर्ट ने बताए सोने से पहले खाने वाले फूड्स

रात में बिस्तर पर जाने के बाद भी अगर आपको देर तक नींद नहीं आती, तो इसका असर आपकी ओवरऑल बॉडी पर भी पड़ सकता है। ऐसे में डॉक्टर बता रहे यहीं कि रात को सोने से पहले क्या खाने से नींद बेहतर आ सकती है

अच्छी नींद के लिए रात में क्या खाएं,- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH अच्छी नींद के लिए रात में क्या खाएं,

अगर आपको भी रात के समय जल्दी नींद नहीं आती है और ज़्यादा समय करवट बदलने या फिर मोबाइल स्क्रॉल करने में बीत जाता है तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, कई बार बहुत ज़्यादा तनाव लेने या सोने से पहले कुछ गलत या भारी खाने की वजह से नींद आने में परेशानी आने लगती है। ऐसी स्थिति में अक्सर, अगले दिन व्यक्ति समय से उठ नहीं पता है और मूड पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि ऐसी स्थिति में सोने से पहले इन कुछ खाद्य पदार्थ का सेवन आपके शरीर को रिलैक्स करने और बेहतर नींद दिलाने में मददगार हो सकते हैं। चलिए ऐसे में जानते हैं सोने से पहले किन चीजों को डाइट में शामिल किया जा सकता है।

सोने से पहले इन चीजों का करें सेवन:

  • केला: डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि केला में मैग्निशयम और ट्रिप्टोफैन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। बता दें, ट्रिप्टोफैन एक अमीनो एसिड होता है जो दिमाग में जाकर सिरोटोनिन नामक हॉर्मोन को रिलीज करता है। सिरोटोनिन से आपका नेचुरल स्लीप हॉर्मोन मेलाटोनिन बनता है। इसलिए सोने से एक घंटे पहले केला खाना आपकी बेहतर नींद की दिनचर्या में मददगार हो सकता है। हालांकि, अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तब केले का सेवन न करें।

  • बादाम और शहद: बादाम में मैग्निशयम होता है जो नर्वस सिस्टम को शांत करता है वहीं शहद मेलाटोनिन रिलीज करता है। बादाम और शहद: बादाम में मैग्निशयम होता है जो नर्वस सिस्टम को शांत करता है वहीं शहद मेलाटोनिन रिलीज करता है। रात को सोने से पहले भीगे हुए चार से पांच बादाम लें और उन्हें आधे चम्मच बादाम में भिगोकर उसका सेवन करें। इनका सेवन करने से आपकी नींद की क्वालिटी बेहतर होगी।

  • जायफल: रात को सोने से पहले जायफल वाला दूध का सेवन करने से आपकी नींद की क्वालिटी बेहतर होगी। डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि नींद लाने में जायफल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चुटकी चम्मच घिसकर मिलाएं और सोने से पहले इसे पिएं। हालांकि, डॉक्टर यह भी कहते हैं कि इसका ज़्यादा सेवन करने से बचें

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Lifestyle News