A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. शरीर को ठंडा रखता है इस ड्राई फ्रूट का पानी, गर्मी में रोज सुबह खाली पेट पीएं, दिनभर मिलती रहेगी कूलिंग

शरीर को ठंडा रखता है इस ड्राई फ्रूट का पानी, गर्मी में रोज सुबह खाली पेट पीएं, दिनभर मिलती रहेगी कूलिंग

Dry Fruit Water For Cool Your Body: इस भीषण गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखना जरूरी है। इसके लिए सुबह ड्राई फ्रूट्स का पानी पी सकते हैं। आइये जानते हैं गर्मियों में कौन सा पानी शरीर को ठंडा रखता है।

गर्मी में किस ड्राई फ्रूट का पानी पीना चाहिए- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK गर्मी में किस ड्राई फ्रूट का पानी पीना चाहिए

गर्मी बढ़ते ही लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए प्राकृतिक उपाय ढूंढने लग जाते हैं। ऐसे में आप ड्राई फ्रूट्स के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसकी कूलिंग प्रॉपर्टी आपके शरीर को ठंडक प्रदान करती हैं और गर्मी से राहत दिलाती हैं। ड्राई फ्रूट्स में भी किशमिश और मुनक्का दो ऐसी चीजें हैं जिसके सेवन से आपको कई फायदे हो सकते हैं। आइये आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ) से जानते हैं कि कौन सा पानी शरीर को ठंड पहुंचाता है।  

ड्राई फ्रूट्स का पानी क्या होता है? 

अगर आप ड्राई फ्रूट्स का पानी तैयार करना चाहते हैं तो रात में सोने से पहले सूखे हुए मेवा को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट में उस पानी का सेवन करें। ज्यादातर लोग इसके लिए मुनक्का और किशमिश का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इसमें प्राकृतिक रूप में शुगर मौजूद होता है और अन्य कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसमें फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी हैं। 

किशमिश मुनक्का का पानी शरीर को ठंडा रखता है?

मुनक्का और किशमिश का पानी आपके शरीर में पित्त दोष को संतुलित करने का काम करता है। इसकी वजह से शरीर ठंडा महसूस होता है क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार गर्मी बढ़ने का मुख्य कारण इसे ही माना गया है। गर्मी के मौसम में यह पानी आपके तापमान को भी सही बनाए रखता है और हीट स्टॉक से आपकी रक्षा करता है। 

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद 

ड्राई फ्रूट्स का पानी खासतौर से किशमिश और मुनक्का का पीने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें फाइबर पाए जाते हैं जो भोजन को आसानी से पचाने में मदद करते हैं और कब्ज की समस्या से राहत दिलाते हैं। अगर आप मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट में इसके पानी का सेवन करें। इससे आपको पूरे दिन ताजगी महसूस होगा। 

खून की कमी होगी दूर

मुनक्का और किशमिश का आयरन का प्राकृतिक स्रोत माना गया है इसके सेवन से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है शरीर में खून की कमी की समस्या नहीं होती है। महिलाओं खासतौर से गर्भवती महिलाओं के लिए यह बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से एनीमिया जैसी समस्या नहीं होती है। 

स्किन और एलर्जी में फायदेमंद

ड्राई फ्रूट्स के पानी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जिससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और त्वचा ग्लोइंग हो जाती है। इससे आपको एनर्जी मिलती है और कमजोरी नहीं होती है। 

किशमिश और मुनक्का का पानी कैसे बनाएं?

ड्राई फ्रूट्स पानी को तैयार करने के लिए आप रात में सोने से पहले 10 किशमिश और 3 मुनक्का को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठने के बाद इसे एक दूसरे बर्तन में छान लें और फिर इस पानी का खाली पेट में सेवन करें। आप चाहें तो बचे हुए ड्राई फ्रूट्स भी खा सकती हैं।

 

Latest Lifestyle News