1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. क्या खाली पेट तरबूज और खरबूज खा सकते हैं, जानिए इसके फायदे और नुकसान, किसे नहीं करना चाहिए सेवन

क्या खाली पेट तरबूज और खरबूज खा सकते हैं, जानिए इसके फायदे और नुकसान, किसे नहीं करना चाहिए सेवन

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 28, 2026 06:28 am IST,  Updated : Apr 28, 2026 07:02 am IST

Watermelon And Muskmelon On Empty Stomach Morning: सुबह खाली पेट फल खाना अच्छा होता है लेकिन क्या तरबूज और खरबूज को खाली पेट खा सकते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं किन लोगों को खाना चाहिए, किसे नहीं खाना चाहिए।

सुबह खाली पेट तरबूज और खरबूज - India TV Hindi
सुबह खाली पेट तरबूज और खरबूज Image Source : FREEPIK

जैसे जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सिर्फ हल्का खाना, जिसमें फल सब्जियां ज्यादा शामिल हों वही खाने का मन करता है। सुबह फल खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। फल आसानी से पच जाते हैं और इन्हें खाने से शरीर को भरपूर विटामिन और ज्यादा मात्रा में पानी मिलता है। हालांकि हर फल सुबह खाली पेट फायदा करें ऐसा जरूरी नहीं है। गर्मी में कुछ लोग सुबह तरबूज और खरबूज का सेवन करते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना ठीक है। क्या सुबह खाली पेट तरबूज या खरबूज खा सकते हैं। आइये आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा से जानते हैं सुबह खाली पेट तरबूज खरबूज खाने से क्या होता है?

खाली पेट तरबूज और खरबूज खाने के फायदे 

तरबूज और खरबूज दोनों फलों में पर्याप्त मात्रा में पानी मौजूद होता है जिससे आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है। अगर आप सुबह खाली पेट में तरबूज का खरबूज खाते हैं तो शरीर में ताजगी बनी रहती है और पानी की कमी नहीं होती है। इन फलों में मौजूद विटामिन A, विटामिन C और एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ये फल खाने में इतने सुपाच्य होते हैं कि आसानी से पच जाते हैं और जिन लोगों को कब्ज जैसी समस्या है उन्हें आराम मिलता है। जब आप खाली पेट में इन फलों का सेवन करते हैं तो शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और आपकी त्वचा चमकदार हो जाती है। 

क्या खाली पेट तरबूज और खरबूज खाना सुरक्षित है? 

जिन लोगों को शरीर रूप से कोई समस्या नहीं है यानी जो बिल्कुल स्वस्थ हैं, वह खाली पेट में भी इन फलों का सेवन कर सकते हैं। उन्हें इससे कोई नुकसान नहीं होता है। इन फलों में मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर के लिए फायदेमंद हैं और आसानी से पच भी जाते हैं जिससे आप हल्का महसूस करते हैं। लेकिन जिन लोगों को गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग, या पेट संबंधित अन्य समस्या हैं उन्हें ऐसे फलों का सेवन करने से पहले कुछ खा लेना चाहिए। 

तरबूज और खरबूज खाने का सही समय क्या है और इन्हें कैसे खाना चाहिए?

इन फलों को खाने सुबह या दोपहर के समय खाया जाना चाहिए लेकिन ध्यान रखें कि इसके साथ कोई भी भारी भोजन न करें। किसी भी भारी भोजन के साथ खाए जाने पर इसे पचाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए इसे हमेशा अकेले और सीमित मात्रा में ही खाएं। 

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए? 

इन फलों में प्राकृतिक रूप से शुगर मौजूद होता है इसलिए जिनको डायबिटीज की शिकायत है उन लोगों को इससे परहेज करना चाहिए या सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। जिन लोगों की अक्सर पेट की समस्या बनी रहती है उन्हें भी इसके सेवन से परहेज करना चाहिए या किसी डॉक्टर से संपर्क करके तभी इसका सेवन करना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल