1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. एयर होस्टेस गले में स्कार्फ क्यों बांधती हैं? जवाब जान रह जाएंगे हैरान

एयर होस्टेस गले में स्कार्फ क्यों बांधती हैं? जवाब जान रह जाएंगे हैरान

हवाई जहाज में एयरहोस्टेस का स्कार्फ पहनना सिर्फ फैशन या स्टाइल का हिस्सा नहीं है। इसके पीछे कई कारण छिपे हैं, जो सुरक्षा से लेकर मेडिकल इमरजेंसी तक से जुड़े हैं। चलिए जानते हैं गले में स्कार्फ क्यों बांधती हैं एयरहोस्टेस।

एयरहोस्टेस गले में स्कार्फ क्यों बांधती हैं?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK एयरहोस्टेस गले में स्कार्फ क्यों बांधती हैं?

आपने कभी न कभी फ्लाइट में ट्रैवल तो किया ही होगा। फ्लाइट में एंटर करते ही एयरहोस्टेस मुस्कुरा कर पैसेंजर्स का स्वागत करती हैं। लेकिन क्या कभी आपने उनकी ड्रेसिंग पर ध्यान दिया है। एयरहोस्टेस सिर से लेकर पैर तक बेहद सलीके से तैयार होती हैं। एयर होस्टेस के सलीके से बंधे बाल और गले में सजा रंगीन स्कार्फ लोगों को खूब पसंद आता है। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि एयर होस्टेस गले में स्कार्फ क्यों बांधती हैं। यह कोई फैशन स्टेटमेंट नहीं होता बल्कि सुरक्षा, आराम और प्रोफेशनल जिम्मेदारियों से जुड़ा होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं एयर होस्टेस गले में स्कार्फ क्यों बांधती हैं। 

1. मेडिकल इमरजेंसी में काम आता है
सबसे चौंकाने वाला कारण यह है कि यह स्कार्फ एक इमरजेंसी बैंडेज की तरह काम करता है। अगर उड़ान के दौरान किसी यात्री को चोट लग जाए या खून बहने लगे, तो एयरहोस्टेस अपने स्कार्फ का इस्तेमाल घाव को बांधने या 'स्लिंग' बनाने के लिए कर सकती हैं।

2. धुएं से बचाव 
आग लगने या केबिन में धुआं भरने की स्थिति में, एयरहोस्टेस इस स्कार्फ को अपने चेहरे पर लपेट सकती हैं। यह एक बेसिक फिल्टर की तरह काम करता है, जिससे वे कुछ देर तक जहरीले धुएं से बचकर यात्रियों की मदद कर पाती हैं।

3. यूनिफॉर्म की पहचान और गरिमा
एयरहोस्टेस की यूनिफॉर्म उन्हें भीड़ में अलग दिखाती है। स्कार्फ उनकी प्रोफेशनल ड्रेस में एक ग्लैमर जोड़ता है और एयरलाइन की ब्रांडिंग का हिस्सा होता है। यह उन्हें एक 'अथॉरिटी' के रूप में पेश करता है ताकि यात्री उनके निर्देशों का पालन करें।

4. पसीने और गंदगी को रोकना
लगातार कई घंटों की ड्यूटी और यात्रियों की सेवा के दौरान पसीना आना स्वाभाविक है। स्कार्फ गले के पसीने को सोखने और शर्ट के कॉलर को गंदा होने से बचाने में भी मदद करता है, जिससे वे पूरी फ्लाइट के दौरान फ्रेश दिखती हैं।

Latest Lifestyle News