गर्मी के मौसम में खीरे का सेवन खूब किया जाता है। इसका सेवन स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। लेकिन चिलचिलाती धूप की वजह से सब्जियों जल्दी खराब होने लगती है। बाजार में बासी खीरे और सब्जियां भी नज़र आने लगती है। ऐसे में खीरे खरीदते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि कई बार खीरे को देखकर ये अंदाजा लगाना काफी मुश्किल हो जाता है कि खीरे बासी हैं या ताजे। यहां हम आसान ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से पता कर सकते हैं कि खीरा ताजा है या बासी।
1. रंग और चमक
ताजा खीरा: इसका रंग गहरा हरा होता है। इसकी सतह पर एक नेचुरल चमक होती है।
बासी खीरा: बासी होने पर खीरा पीला पड़ने लगता है। अगर खीरे पर कहीं भी पीले या सफेद धब्बे दिखें, तो समझ लें कि वह पुराना हो चुका है और उसका स्वाद कड़वा हो सकता है।
2. टेक्सचर
ताजा खीरा: हाथ में लेने पर यह सख्त और मजबूत महसूस होता है। इसे दबाने पर यह दबता नहीं है।
बासी खीरा: बासी खीरा किनारों से या बीच से मुलायम महसूस होता है। अगर खीरा छूने पर रबर जैसा लचीला लगे, तो वह अंदर से सूख चुका है।
3. त्वचा की बनावट
ताजा खीरा: इसकी त्वचा टाइट और बिना झुर्रियों वाली होती है।
बासी खीरा: पुराने खीरे की त्वचा पर झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं और वह मुरझाया हुआ सा दिखता है।
4. खीरे के सिरों को देखें
खीरे के दोनों सिरों को ध्यान से देखें। अगर सिरे सूखे और काले पड़ गए हैं, तो वह पुराना है। ताजे खीरे के सिरे हरे और नमी से भरपूर होते हैं।
5. वजन
ताजा खीरा अपने आकार के मुकाबले भारी महसूस होता है क्योंकि उसमें पानी की मात्रा भरपूर होती है। बासी खीरा हल्का महसूस होता है क्योंकि समय के साथ उसका पानी सूखने लगता है।