A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. अब फ्रिज में रखने पर भी काला नहीं पड़ेगा आटा, इस तरह करें स्टोर, रोटियां बनेगी मुलायम

अब फ्रिज में रखने पर भी काला नहीं पड़ेगा आटा, इस तरह करें स्टोर, रोटियां बनेगी मुलायम

How to Store Atta in Refrigerator: अक्सर फ्रिज में आटा रखने पर उसके ऊपर एक काली या भूरी परत जम जाती है, जो न केवल देखने में खराब लगती है बल्कि रोटी का स्वाद भी बिगाड़ देती है। इसका मुख्य कारण ऑक्सीडेशन और आटे की नमी का सूखना है। ऐसे में आटे को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए आप ये टिप्स फॉलो कर सकते हैं।

फ्रिज में आटा कैसे स्टोर करें- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK फ्रिज में आटा कैसे स्टोर करें

गर्मी के मौसम में बार बार आटा गूंथने के झंझट से छुटकारा पाने के लिए लोग एक बार ही ज्यादा आटा गूंथ कर रख लेते हैं। इस आटे को फ्रिज में स्टोर कर बार बार इस्तेमाल करते हैं। लेकिन दिक्कत तो तब होती है जब फ्रिज में आटे कुछ ही घंटों में काले पड़ जाते हैं और उनपर कालेपन की मोटी परत जम जाती है। आटे का कालापन देख खाने का बिल्कुल भी मन नहीं करता और इसकी रोटी भी काली बनती है, साथ ही स्वाद में भी फीकी लगती। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज में रखा आटा काला क्यों पड़ जाता है। दरअसल जब आटा हवा के संपर्क में आता है तो उसमें मौजूद एंजाइम्स ऑक्सीजन के साथ रिएक्ट करते हैं, जिसे ऑक्सीडेशन कहा जाता है। 

आटा को कैसे रखें ताजा
अगर आप आटा को लंबे समय तक ताजा रखना चाहते हैं तो यहां बताए गए टिप्स अपना सकते हैं। ये टिप्स आटे को फ्रेश बनाए रखने में कारगर साबित हो सकते हैं। 

तेल या घी का इस्तेमाल
आटा को फ्रेश रखने के लिए आटा गूंथने के बाद उस पर हल्का सा घी या तेल लगाकर रखें। ये आटे को ऑक्सीडाइज नहीं होने देता। 

एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल
अगर आप फ्रिज में आटे को स्टोर कर रहे हैं तो एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें। अगर डिब्बा ढीला होगा, तो फ्रिज की हवा से आटा काला पड़ जाएगा। 

एल्युमीनियम फॉयल का करें इस्तेमाल 
आटे को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए इसकी लोई को एल्युमीनियम फॉयल में लपेटकर रखें। 

सूती कपड़े का इस्तेमाल
गीले सूती कपड़े से आटे को ढककर रखने से ये जल्दी खराब नहीं होते। लंबे समय तक ये फ्रेश रहते हैं और कालापन नहीं आता। 

Latest Lifestyle News