1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. महिला का दावा मां बनने के बाद घटाया 32 किलो वजन, बताया क्या खाती हैं और कौन सा व्यायाम करती हैं

महिला का दावा मां बनने के बाद घटाया 32 किलो वजन, बताया क्या खाती हैं और कौन सा व्यायाम करती हैं

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ता है, जिसे आसानी से कम करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन सही डाइट और एक्सरसाइज की जाए तो वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। एक महिला ने मां बनने के बाद 32 किलो वजन घटाने का दावा किया है।

महिला ने 32 किलो वजन घटाया- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @TANIAUNPLUGGED महिला ने 32 किलो वजन घटाया

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का वजन काफी बढ़ जाता है। हालांकि प्रेगनेंसी के दौरान हेल्दी डाइट लेनी वाली महिलाओं का वजन बहुत ज्यादा नहीं बढ़ता, ऐसे वजन कम घटाना भी आसान होता है। ज्यादातर लोग वजन घटाने के लिए सख्त डाइट और जमकर व्यायाम करते हैं, जिसे मोटापे पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इन्फ्लुएंसर ने बताया कि मां बनने के बात उन्होंने अपना 32 किलो वजन कम किया है। सैन डिएगो की रहने वाली तानिया ने बताया कि उन्होंने 103 किलो से 71 किलो तक वजन कम करने के लिए क्या खाया और कौन सी एक्सरसाइज की ह

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपने पोस्ट में तानिया ने बताया कि उन्होंने हेल्दी खाना खाकर और व्यायाम करके वजन घटाने पर फोकस किया। उन्होंने बताया कि, मैंने 3 साल में अपने हिसाब से समय लेकर वेट ट्रेनिंग और योग के जरिए वजन घटाया। इस दौरान इन 5 चीजों ने मेरे लिए असरदार काम किया और ये वजन घटाने का नेचुरल तरीका है। 

वजन घटाने के लिए जरूरी 5 चीजें

  1. प्रोटीन- दिन में कम से कम 30 ग्राम प्रोटीन 3 बार लेना मेरा टारगेट होता है। तानिया ने बताया कि आपको ये ध्यान रखना है कि प्रोसेस्ड प्रोटीन से पहले असली प्रोटीन ले रहे हैं। अगर आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं खा रहे हैं या बिल्कुल भी नहीं खा रहे हैं, तो आप वजन कम करने और शरीर को सुडौल बनाने की उम्मीद नहीं कर सकते। 

  2. लचीलेपन का अभ्यास- एक मां होने के नाते मैंने सही वर्कआउट समय की तलाश करना छोड़ दिया। कभी-कभी मैं सुबह 5 बजे वर्कआउट करती थी, कभी-कभी दोपहर 3 बजे जब मेरा बच्चा सो रहा होता था, और कभी-कभी तो रात 9 बजे भी जब सब सो जाते थे। हालांकि सबसे अच्छा वर्कआउट का समय वो होता है जिसे आप नियमित रूप से कर सकें। अगर समय नहीं मिलता तो किसी भी समय को वर्कआउट के लिए चुन सकते हैं।

  3. वेट लिफ्टिंग- वजन उठाना मोटापा कम करने में अहम रोल प्ले करता है। आपको अपनी क्षमता के अनुसार जितना हो सके उतना भारी वजन उठाना चाहिए और खुद को चुनौती देनी चाहिए। आपको सप्ताह में 3 बार वेट लिफ्टिंग करें। शुरुआत हल्के वजन से करें और इसे नियमित बनाए रखें। पूरे शरीर के व्यायाम पर ध्यान दें और धीरे-धीरे समय के साथ वजन बढ़ाएं।

  4. पानी पीएं- आपको भरपूर पानी पीना है। कोशिश करें कि अपने शरीर में पर्याप्त पानी की मात्रा हो। शरीर के वजन के आधे हिस्से के बराबर पानी पीने का टारगेट रखें। अगर आपका वजन 54 के आसपास है तो प्रतिदिन करीब 2 लीटर पानी पीने का लक्ष्य रखें। पर्याप्त पानी पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है, शरीर जल्दी ठीक होता है और वजन घटाना आसान हो जाता है।

  5. भरपूर नींद- मोटापा कम करने में नींद का बड़ा रोल है। रोजाना भरपूर लेने से तनाव कम होता है। शरीर में आई सूजन घटती है और वजन कम होता है। मां बनने के बाद कई बार रातभर अच्छी नींद लेना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जब हो सके अपनी नींद लेकर पूरी करें। जब भी संभव हो आराम को प्राथमिकता दें, क्योंकि इससे वजन कम करना, मांसपेशियों का निर्माण और संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर होता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Lifestyle News