1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. महिला ने घटाया 25 किलो वजन, थायरॉइड और C-Section के बाद भी, खुद बताया कैसे हुआ कमाल

महिला ने घटाया 25 किलो वजन, थायरॉइड और C-Section के बाद भी, खुद बताया कैसे हुआ कमाल

इंस्टाग्राम पर एक महिला ने दावा किया है कि उसने बिना जिम और डाइटिंग के रोजाना घर का बना हेल्दी खाना खाकर अपना 25 किलो वजन कम किया है। आप भी इस तरह घर बैठे अपना वजन कम कर सकते हैं।

महिला का दावा, घटाया 25 किलो वजन- India TV Hindi
Image Source : INSTA/@POONAM_JILOWA5 महिला का दावा, घटाया 25 किलो वजन

मोटापे की वजह से कई बार लोगों को ताने सुनने पड़ते हैं। बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ता है। लेकिन वजन घटाना इतना आसान काम नहीं है। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है आपका रुटीन और कंट्रोल, जिस दिन आपने इन दोनों चीजों को अपना लिया उस दिन आपके लिए वजन घटाना काफी आसान हो जाएगा। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक महिला ने अपना 25 किलो वजन घटाने का दावा किया है। महिला का नाम पूनम है जो अब कई लोगों को फिट होने के लिए टिप्स दे रही हैं।

पूनम ने बताया कि वो थायरॉइड की मरीज हैं जिसकी वजह से उनका वजन तेजी से बढ़ता है और कम होने का नाम नहीं लेता है। इसके बाद C-Section से डिलीवरी हुई तो वजन और भी बढ़ गया। पूनम ने बताया कि उनका वजन 84 किलो हो गया है जिसे कम करना मुश्किल था। लोग कहते थे कि अब वजन कम नहीं होगा, शक्ल नहीं बदलेगी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इसे मुमकिन बना दिया। पूनम ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बताया और कहा कि मैंने 84 kg से 59 kg यानि पूरे 25 किलो वजन घटाया है और उन सबको गलत साबित कर दिया जो कहते थे कि अब तुमसे वजन कम नहीं होगा।

वजन घटाने के लिए आसान डाइट

उन्होंने बताया कि कोई भी मेरी तरह घर बैठे, बिना भूखे रहे और बिना किसी दवाई के अपना वजन कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको घर को बना हेल्दी खाना खाना है। वो सुबह उठकर गर्म पानी पीती थीं। इसके बाद 8-10 भीगे हुए बादाम खाती थीं। नाश्ते में ओट्स और उसमें खूब सारे फल डालकर खाती हैं। नाश्ते के बाद बीच में 1 बाउल भरकर पपीता खाती हैं। लंच में मल्टीग्रेन आटे की 2 रोटियां, सब्जी, सलाद और दही खाती हैं। शाम को 5 बजे ग्रीन टी और भुने चने खाती हैं। डिनर 8 बजे से पहले खाती हैं जिसमें वो पनीर या कोई दूसरी हाई प्रोटीन सब्जी और साथ में सलाद खाती हैं।

वजन घटाने के लिए आसान व्यायाम 

इसके साथ रोजाना 500 रस्सी कूदना, स्ट्रेचिंग वाली कुछ एक्सरसाइज करना और रस्सी से ही अलग-अलग एक्सरसाइज घर पर करती हैं। इसके साथ ही रोजाना 5 मिनट के लिए प्लैंक करती हैं। इस तरह हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज के साथ आप बिना जिम जाए और बिना डाइटिंग के अपना वजन कम कर सकते हैं। खाने में लौकी की सब्जी भी शामिल करें, इससे वजन पर तेजी से असर होता है।

 

Latest Lifestyle News