लंबे समय तक वजन को कंट्रोल रखना है तो इसके लिए कुछ दिन की डाइटिंग या एक्सरसाइज सिर्फ टेम्परेरी उपाय है। अगर आपको फिट रहना है तो इसके लिए अपनी आदतों में कुछ अच्छी आदतों को शामिल करना जरूरी है। जिससे वजन कम नहीं कंट्रोल रहता है। फिटनेस कोच और इन्फ्लुएंसर राज गणपथ ने ऐसी आदतों के बारे में बताया है जो काफी आसान है और आप इन्हें अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर सकते हैं। राज गणपथ इसे खुद करीब 20 सालों से फॉलो कर रहे हैं। इन आदतों में कोई कैलोरी काउंट या डायटिंग नहीं है। आपकी छोटी लेकिन रोज की कुछ अनहेल्दी और गलता आदतों को सिर्फ सही आदत में बदलता है। एक बार आप ये करेंगे तो बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे।
वेट लॉस कोचिंग प्लेटफॉर्म 'स्लो बर्न मेथड' के संस्थापक और फिटनेस एजुकेशन गणपथ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो वजन घटाने में मदद करने वाली चार आदतों के बारे में बता रहे हैं।
वजन घटाने वाली 4 असरदार आदतें
-
शाम की भूख पर हेल्दी खाना- अक्सर लोगों को शाम को खाने की क्रेविंग होती है। पहला नियम बना लें कि रात के खाने से पहले भूख को कंट्रोल करना है। भूख लगने पर और रात के खाने में अभी कुछ समय बाकी होने पर चिप्स या बिस्कुट खाने के बजाय, वह फ्रिज में रखी बची हुई सब्जियां, बचा हुआ प्रोटीन या ताजे फल खाएं। इससे शरीर को पोषक तत्व मिलेंगे और इनमें कैलोरी में कम होती हैं। इन चीजों को खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी।
-
एक्टिव रहें- आपको व्यायाम करना कई बार बोझ लग सकता है। बेहतर होगा कि अपनी दिनचर्या में ऐसी आदतें और कामों को शामिल करें जिसमें आपकी फिजिकल एक्टिविटी होती रहे। एक जगह से दूसरी जगह जाने के कारण खोजें। दिन भर छोटे-छोटे, नियमित व्यायामों को करते हुए सक्रिय रहें। अपने कुत्ते को टहलाने, कचरा बाहर फेंकने, किराने की दुकान तक पैदल जाने, लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का उपयोग करने या बिना किसी कारण के टहलने जाने को बढ़ावा दें। ऐसे लोगों का वजन कम रहता है और सेहत भी अच्छी रहती है।
-
थोड़ी भूख लगने दें- तीसरी आदत है बार-बार खाना खाने से बचना, आज की असली समस्या यह नहीं है कि लोग बहुत भूखे रहते हैं, बल्कि यह है कि उन्हें शायद ही कभी भूख लगती है। नतीजतन, कई लोग दिनभर में जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। आपको रोजाना कुछ घंटों के लिए हल्की से मध्यम भूख को सहन करना आना चाहिए। इसका मतलब खुद को भूखा रखना नहीं है। बल्कि, भोजन के बीच थोड़ा भूखा रहना स्वास्थ्य के लिए अच्छा और फायदेमंद हो सकता है।
-
रात में एक समय पर सोएं- उनकी चौथी आदत नियमित नींद का समय बनाए रखने से जुड़ी है। जितना हो सके हर रात एक ही समय पर सोएं। फिटनेस कोच के अनुसार, नियमित सोने का समय शरीर की आंतरिक घड़ी को प्रशिक्षित करने में मदद करता है, जिससे सोना आसान हो जाता है और रात भर बिना किसी रुकावट के नींद आती है।
इन रोजाना की सरल आदतों को अपनाने से आपकी ओवरऑल हेल्थ में सुधार हो सकता है और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।