A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. आपके पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स हो सकते हैं हानिकारक! गलत तरीके से खाने से हो सकता है नुकसान

आपके पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स हो सकते हैं हानिकारक! गलत तरीके से खाने से हो सकता है नुकसान

Dry Fruits Side Effects In Summer: ड्राईफ्रूट्स को गर्मी या सर्दी सभी भी खा सकते हैं, लेकिन मौसम के हिसाब से आपको इन्हें खाने का तरीका भी बदलना जरूरी है। गलत तरीके से ड्राईफ्रूट्स खाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

ड्राईफ्रूट्स खाने का सही तरीका- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV ड्राईफ्रूट्स खाने का सही तरीका

आमतौर पर ड्राई फ्रूट्स को सदियों में खाया जाता है क्योंकि इनकी तासीर गरम होती है। ड्राईफ्रूट्स शरीर को अंदर से गरम रखते हैं। लेकिन कई बार गलत तरीके से ड्राई फ्रूट्स खाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। अगर आप ड्राई फ्रूट्स के शौकीन हैं तो घबराएं नहीं, हम आपको आयुर्वेद के मुताबिक ड्राईफ्रूट्स खाने का सही तरीका बता रहे हैं। जिससे आप जान पाएंगे कि कौन से मौसम में कौन सा ड्राईफ्रूट खाना चाहिए और इसे कैसे खाना चाहिए। 

आशा आयुर्वेद से डॉक्टर चंचल शर्मा की मानें तो गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स का सूखा सेवन करना आपके पित्त को खराब कर सकता है, इसलिए कोशिश करें कि सूखे मेवों का सेवन ना करें। जब भी ड्राईफ्रूट्स खाएं तो भिगोकर ही खाएं। भिगोकर खाने से इनका फाइटिक एसिड निकल जाता है, जिससे गर्मी का उत्पादन कम हो जाता है और पोषक तत्व आसानी से अवशोषित हो जाते हैं।  रोजाना आप करीब 20-30 ग्राम से ड्राईफ्रूट्स का सेवन न करें। इससे पेट में गर्मी, पाचन की समस्या और मुहांसे हो सकते हैं। ।

सबसे गर्म तासीर वाले ड्राईफ्रूट्स कौन से हैं?

छुआरा- यह खजूर का सूखा रूप है, इसकी तासीर इतनी गर्म होती है कि सर्दियों में सर्दी-खांसी, जोड़ों के दर्द से बचने और फेफड़ों को ताकत देने के लिए इसका दूध में इस्तेमाल किया जाता है। गर्मियों में इसका सीधा सेवन शरीर में अत्यधिक गर्मी बढ़ा सकता है।

अखरोट- अखरोट दिमाग के लिए जितना अच्छा है, तासीर में उतना ही गर्म होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और भारी तत्व होते हैं, जिन्हें पचाने के लिए शरीर को ज़्यादा ऊर्जा लगानी पड़ती है, जिससे शरीर का तापमान बढ़ता है।

बादाम- सूखे या भुने हुए बादाम की तासीर बहुत गर्म होती है। अगर इन्हें बिना भिगोए गर्मी में खाया जाए, तो ये पेट में जलन या मुंहासे पैदा कर सकते हैं।

पिस्ता- खाने में पिस्ता बहुत टेस्टी लगते हैं लेकिन ये तासीर में काफी गर्म होते हैं। यह सर्दियों में शरीर को कफ और ठंड से बचाता है, लेकिन गर्मी में इसका सेवन बहुत सीमित होना चाहिए।

इसका मतलब ये नहीं कि इन ड्राई फ्रूट्स को खाने के लिए आपको सर्दी का इंतज़ार करना पड़ेगा, बताए गए ड्राई फ्रूट्स को आप गर्मी में भी खा सकते हैं। लेकिन इन्हें खाने का तरीका आपको बदलना पड़ेगा।

गर्मी में ड्राई फ्रूट खाने का सही तरीका

गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स का सूखा खाने की बजाय रात भर भीगो कर सुबह खाएं। इससे ड्राई फ्रूट्स की गर्मी कम हो जाती है लेकिन पोषक तत्व बने रहते हैं। इस तरह ड्राई फ्रूट्स आपके पाचन को मजबूत करते हैं।

भीगे हुए बादाम- बादाम को भिगोकर खाना फायदेमंद होता है। इसके लिए रात भर बादाम को भिगो दें और सुबह छिलका उतार कर खाएं। इसमें विटामिन ई होता है जो गर्मियों की तेज धूप से होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ते हैं। 

किशमिश- किशमिश खाएं, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। किशमिश गर्मी के मौसम में होने वाली थकान के कारण खोई हुई ऊर्जा को तुरंत वापस लाती है। 

काजू और खजूर- गर्मियों में काजू और खजूर खा सकते हैं लेकिन इन्हें सूखा खाने की बजाए रात भर भिगोकर खाएं। इससे आपके शरीर के अंदर की गर्मी कम होगी।

मखाना- मखाने की तासीर प्राकृतिक रूप से ठंडी होती है। यह गर्मियों में शरीर के बढ़े हुए पित्त को शांत रखता है और पेट की जलन से बचाता है।

 

Latest Lifestyle News