जो लोग बीयर को सिर्फ़ शराब मानते हैं उनके मन में इसे लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां रहती हैं लेकिन सच्चाई ये है कि बीयर इतनी भी बुरी नहीं है, बल्कि कुछ मामलों में फायदेमंद भी है यानी दारु ही नहीं दवा भी है।
बीयर अगर संतुलित मात्रा में पी जाए तो इससे नुकसान नहीं होता लेकिन हां अगर आपको कोई सेहत संबंधी समस्या है तो आपको बीयर सहित किसी तरह की शराब नहीं पीनी चाहिये।
1- बीयर पीजिये और पाइये लंबी उम्र
अगर बीयर क़ायदे से यानी संतुलित मात्रा में पी जाय तो ये आपकी सेहत के लिए अच्छी भी साबित हो सकती है। अगर आप ज्यादा पीते हैं, तो आपको कैंसर जैसी कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं, कई शोध यह बता चुके हैं कि संतुलित मात्रा में पीने वाले, ज्यादा पीने वालों या बिलकुल ही न पीने वालों की अपेक्षा अधकि लंबा जीवन जीते हैं। बीयर संतुलित मात्रा में पीने के लिए उपयुक्त है। इसमें एल्कोहल की मात्रा वाइन और व्हिस्की आदि की अपेक्षा कम होती है।
2- क़ुदरती होती है बीयर
कुछ लोग मानते हैं कि बीयर में भी अन्य पेयजल की तरह कई प्रिज़रवेटिव मिलाये जाते हैं। लेकिन सच तो यह है कि बीयर संतरे के जूस जितनी ही क़ुदरती होती है। बीयर को प्रिजरवेटिव की जरूरत नहीं होती क्योंकि इसमें एल्कोहल और होप्स होता है। ये दोनों ही कुदरती प्रिजरवेटिव हैं। बीयर को बनाने की प्रक्रिया ब्रेड जैसी ही है। इसे भी पकाया और ख़मीरी (fermented) किया जाता है।
3- बीयर घटाये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को
संतुलित मात्रा में बीयर पीने से शरीर में अच्छे और ख़राब कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित होता है। बीयर अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाती है। ताज़ा शोध के मुताबिक रोज़ाना एक बीयर पीने से गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में चार फीसदी की बढ़ोत्तरी होती है।
4- विटामिन बी से भरपूर होती है बीयर
बीयर और ख़ासकर लाइट बीयर बहुत ज्यादा पौष्टिक होती है। बीयर में विटामिन बी के सभी रूप उच्च स्तर में होते हैं। इसमें फॉलिक एसिड होता है जो हार्ट अटैक से बचाने में मददगार होता है। बीयर में घुलनशील फाइबर होता है, जो आपको रोज़मर्रा के काम करने के लिए पर्याप्त एनर्जी देता है। इसके साथ ही यह फाइबर हमारे शरीर में जमा अतिरिक्त वसा और गंदगी को निकालने में मदद करता है। इसके साथ ही यह शरीर में मैग्नीशयिम और पोटैशयिम का स्तर भी बढ़ाने में मदद करती है।
5- पानी से भी अधकि सुरक्षित है बीयर
अगर आप किसी ऐसे स्थान पर हैं, जहां आपको पानी न पीने की सलाह दी जाती है तो आप बीयर पी सकते हैं। बीयर को उबालकर बनाया जाता है। इसके बाद सीलबंद होने तक इसमें स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाता है। अगर बीयर बुरी भी हो तो उसमें कोई जानलेवा बैक्टीरिया नहीं होता। बुरी से बुरी बीयर भी पानी से अधिक सुरक्षित होती है।
Latest Lifestyle News