नई दिल्ली: मॉनसून का असर हर तरफ दिख रहा है। मॉनसून में हमें खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है। लेकिन इन सब के बीच प्रेग्नेंट औरतों को ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत। क्योंकि इस बदलते मौसम में कई तरह की बीमारियों को खतरा बढ़ जाता है।
ज्यादा बारिश होने की वजह से हर तरफ पानी जमा हो जाता है और जिसकी वजह से मच्छर पनपने लग जाते हैं। जिसकी वजह से डेंगू, मलेरिया और चिकगुनिया का खतरा बढ़ जाता है। इस बरसात के मौसम में प्रेग्नेंट औरतों के लिए कई खतरे भी है। इस बदलते मौसम के साथ प्रेग्नेंट वुमन का मूड भी स्विंग होता रहता है।
Indian Meteorological Department के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली और फिर मुंबई में भारी बारिश की वजह से कई बीमारी फैल रही है। इस मौसम में प्रेग्नेंट वुमन को अपनी खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। आज हम आपको इससे जुड़े कुछ खास टिप्स बताने जा रहे हैं।
बॉडी को हाइड्रेट रखें
ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं और बॉडी को हाइड्रेट रखें। इससे प्रेगनेंसी के दौरान आपको हेडेक, डिजिनेस और फैटिग की समस्या नहीं होगी।