1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. स्किन पर हो रही एलर्जी का कारण कहीं आपका परफ्यूम तो नहीं?

स्किन पर हो रही एलर्जी का कारण कहीं आपका परफ्यूम तो नहीं?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 19, 2018 04:15 pm IST,  Updated : Jul 19, 2018 04:18 pm IST

परफ्यूम का इस्तेमाल तो आम बात है लेकिन अगर आप इसका इस्तेमाल ज्यादा करते हैं तो आपको आगे चलकर समस्या हो सकती है। एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि परफ्यूम में इतना ज्यादा केमिकल्स होता है कि आप अगर इसका लगातार इस्तेमाल करते हैं तो आपके स्किन से जुड़ी कई तरह की प्रॉब्लम हो सकती है।

skin care tips- India TV Hindi
skin care tips

हेल्थ डेस्क: परफ्यूम का इस्तेमाल तो आम बात है लेकिन अगर आप इसका इस्तेमाल ज्यादा करते हैं तो आपको आगे चलकर समस्या हो सकती है। एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि परफ्यूम में इतना ज्यादा केमिकल्स होता है कि आप अगर इसका लगातार इस्तेमाल करते हैं तो आपके स्किन से जुड़ी कई तरह की प्रॉब्लम हो सकती है।

गर्मियों में पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए सभी लोग डियो और परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इनमें कई तरह के केमिकल्स मिलें होने के कारण यह स्किन के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा इन चीजों का इस्तेमाल करने से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स जैसे अस्थमा, कैंसर, एलर्जी आदि हो सकती है। आइए जानिए डियो और परफ्यूम का ज्यादा इस्तेमाल से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं? 

इन कारणों से नुकसानदेह है परफ्यूम

परफ्यूम में प्रॉपिलीन और ग्लायसोल आदि तत्व होते हैं। यह दोनों रसायन शरीर को एलर्जी रिएक्शन पैदा करते है। इसके अलावा ये रसायन किडनी डैमेज का कारण भी बन सकते हैं। इसके अलावा पसीने कम करने के लिए इस्तेमाल किए वाले डियो शरीर से पसीना निकलने की प्रक्रिया को रोकते हैं, जिससे शरीर में आर्सेनिक, कैडमियम, लीड और मरकरी जैसे तत्व इकट्ठे हो जाते हैं जो कई तरह का हेल्थ प्रॉब्लम का कारण बनते हैं।(जानिए आखिर कौन सा अंडा है सबसे ज्यादा फायदेमंद सफेद या ब्राउन?)

perfume
perfume

स्किन को हो सकती है एलर्जी
परफ्यूम या डियो को एंटीबैक्टीरियल बनाने के लिए ट्राइक्लोसन केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन यह केमिकल शरीर में मौजूद अच्छे एंटी-बैक्टीरियल को नष्ट कर देता है। जिसके कारण स्किन को एलर्जी होने लगती है। गर्भावस्था में ऐसे परफ्यूम का इस्तेमाल गर्भ में पल रहें बच्चे के शरीरिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।(Toothpaste का करें यूं इस्तेमाल और सिर्फ 2 मिनट में पाएं बेदाग शाइनिंग नाखून)

स्किन पर एलर्जी होने पर करें यह उपाय
अगर डियो या परफ्यूम के कारण स्किन पर एलर्जी हो जाए तो उस जगह को ठंडे पानी से धोएं और किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलें।(मसूड़ो की प्रॉब्लम को चुटकियों में करना है दूर, नारियल तेल का इस तरह करें इस्तेमाल)

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल