1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सिर्फ एक कप बेसन और एक कप गेहूं का आटा मिलाकर बनाएं ये क्रिस्पी नाश्ता, फेस्टिव सीजन का मजा हो जाएगा दोगुना, नोट करें रेसिपी

सिर्फ एक कप बेसन और एक कप गेहूं का आटा मिलाकर बनाएं ये क्रिस्पी नाश्ता, फेस्टिव सीजन का मजा हो जाएगा दोगुना, नोट करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Oct 23, 2026 06:00 am IST,  Updated : Oct 23, 2026 06:00 am IST

अगर इस फेस्टिव सीजन आपके घर पर मेहमान आने वाले हैं और उन्हें चाय के साथ कुछ टेस्टी और क्रिस्पी सर्व करना चाहते हैं तो आटा और बेसन से बनी पपड़ी सर्व करें। नोट करें रेसिपी।

सिर्फ एक कप बेसन और एक कप गेहूं का आटा मिलाकर बनाएं ये क्रिस्पी नाश्ता- India TV Hindi
सिर्फ एक कप बेसन और एक कप गेहूं का आटा मिलाकर बनाएं ये क्रिस्पी नाश्ता Image Source : INSTA @SHILPI._KITCHEN

फेस्टिव सीजन में घर पर मेहमानों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में मेहमानों के स्वागत के लिए लोग बाजार से मिलावटी स्नैक्स खरीदते हैं जिसमें पैसे की बर्बादी होने के साथ साथ सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। लेकिन आज हम यहां आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे घर पर बनाकर आप पैसे भी बचा सकते हैं, साथ ही मिलावटी चीजों के सेवन से भी बत सकते हैं। यह डिश एक कप बेसन और एक कप आटे को मिलाकर बनाई जाती है। ये डिश है खस्ता पपड़ी। ये चाय के साथ सर्व करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन है। ऐसे में बिना देरी के यहां बताई गई रेसिपी को नोट कर लें। 

सामग्री

  • बेसन- एक कप
  • आटा- एक कप
  • सरसों का तेल- 4-5 चम्मच
  • कसूरी मेथी
  • हल्दी
  • नमक 
  • पानी
  • घी या तेल- तलने के लिए

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक बर्तन में एक कप बेसन और एक कप आटा लें। इसके बाद इसमें चार चम्मच सरसों का तेल, नमक स्वादनुसार, कसूरी मेथी, थोड़ी सी हल्दी डालें। 
  • इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। फिर हल्का हल्का पानी डालते हुए एक सख्त आटा गूंथ लें। 
  • फिर इसे ठककर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दे। ऐसा करने से आटे अच्छी तरह सेट हो जाएगा। 
  • अब आटे की छोटी छोटी लाइयां बनाएं और इसे पतला पतला पूड़ी की तरह बेल लें। सभी को बेल कर एक प्लेट में निकाल लें। 
  • इसके बाद एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें। जब ये मध्यम गर्म हो जाए तो इसमें बेली हुई पूड़ी डालें। इसे मध्यम आंच पर भी क्रिस्पी होने तक तलें। 
  • फिर इसे एक टिशू पेपर पर निकालें। इससे इसका एक्सट्रा ऑयल निकल जाएगा। फिर इसे आप किसी एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें और चाय के साथ मेहमानों को सर्व करें। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।