1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रवि शास्त्री बांग्लादेश दौरे के लिए टीम के निदेशक नियुक्त

रवि शास्त्री बांग्लादेश दौरे के लिए टीम के निदेशक नियुक्त

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को पूर्व कप्तान रवि शास्त्री को आगामी बांग्लादेश दौरे के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का निदेशक नियुक्त किया है। बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने एक बयान

रवि शास्त्री...- India TV Hindi
रवि शास्त्री बांग्लादेश दौरे के लिए टीम के निदेशक नियुक्त

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को पूर्व कप्तान रवि शास्त्री को आगामी बांग्लादेश दौरे के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का निदेशक नियुक्त किया है। बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने एक बयान में कहा, "बीसीसीआई सूचित करना चाहता है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रवि शास्त्री को बांग्लादेश दौरे पर जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का निदेशक नियुक्त किया गया है। दौरा 10 जून से शुरू होगा।"

बयान के अनुसार, संजय बांगुर, बी. अरुण, आर. श्रीधर क्रमश: बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्र रक्षण के कोच बने रहेंगे।

इस दौरे के दौरान एक टेस्ट मैच और तीन एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ओडीआई) मैच प्रस्तावित हैं।