India TV Lifestyle Desk
Published : Aug 06, 2015 08:17 am IST, Updated : Aug 06, 2015 08:33 am IST
नई दिल्ली: इलायची को भारतीय मसालों की रानी कहा जाता है । जो सुगंध से भरपूर होती है । भोजन और मिठाई को सुगंधित और स्वादिष्ट बनाने के लिए इलायची का इस्तेमाल किया जाता है।
सर्दी-खांसी और छींक होने पर एक छोटी इलायची, एक टुकड़ा अदरक, लौंग तथा पांच तुलसी के पत्ते को एक पान में रख कर खा लें।
हिचकी आने पर आप तुरंत छोटी इलायची खा लें। इससे आपको हिचकी से तुंरत राहत मिलेगी।
इलायची पेट में गैस और एसिडिटी में राहत देती है। यदि खाना खाने के बाद एसिडिटी हो तो आप तुंरत इलायची खाएं।