दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को रोज़ाना एक गिलास दूध ज़रूर पीना चाहिए। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं, साथ ही इसमें कई पौष्टिक तत्व होते हैं। कुछ लोग सुबह दूध पीना पसंद करते हैं तो कुछ लोग रात को। हालांकि लोग इस बात का ध्यान नहीं देते कि कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जिनके साथ उन्हें दूध नहीं पीना चाहिए। जानिए क्या खाने के तुरंत बाद आपको दूध नहीं पीना चाहिए...
Do not have milk after eating these food items
नमक से बनी चीजों के साथ
नमकीन चीजों के साथ कभी भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। नाश्ते में अगर आप नमक से बनी चीजे खा रहे हैं तो उसके साथ कभी दूध न पीएं।
मछली के साथ
दूध ठंडा माना जाता है इसलिए इसे कभी गर्म चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए। मछली गर्म मानी जाती है। इसलिए मथली के साथ दूध पीने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
Do not have milk after eating these food items
दूध के साथ फल, खासकर खट्टे फल नहीं खाने चाहिए। संतरा, नींबू खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए और इन फलों और दूध को भी साथ में नहीं खाना चाहिए। इससे उल्टी हो सकती है।
उड़द की दाल खाने के बाद दूध पीने से बचना चाहिए। उड़द की दाल खाने के कम से कम 2 घंटे बाद ही दूध पीना चाहिए। तुरंत दूध पीने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।