1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. साबुत धनिया का करें यूं इस्तेमाल और पाएं हमेशा के लिए थायरॉइड से निजात

साबुत धनिया का करें यूं इस्तेमाल और पाएं हमेशा के लिए थायरॉइड से निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 20, 2019 08:28 pm IST,  Updated : Feb 20, 2019 08:28 pm IST

धनिया का इस्तेमाल आमतौर पर मसाले के रूप में किया जाता है। लेकिन आपको यह बात नहीं पता होगी कि इसके पानी का सेवन करने से कुछ ही दिनों में आप थायरायड की समस्या से निजात पा सकते है। जानें कैसे।

 home remedies for thyroid- India TV Hindi
 home remedies for thyroid

हेल्थ डेस्क: थायरॉइड आज के समय में बहुत बड़ी समस्या बनकर उबर रहा है। इस समस्या से अधिकतर लोग शिकार हो रहे है। आमतौर पर महिलाएं थायरायड की शिकार होती है लेकिन आज के समय में पुरुषों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। इस बीमारी से निजात पाने के लिए डॉक्टर कई दवाएं लिख देते है। जिनका सेवन करना आपको पसंद नहीं है। ऐसे में आप घरेलू उपाय सर्च करते है। जिससे इस समस्या से जल्द से जल्द निजात मिल जाएं। इसलिए हम आपको बताने वाले है एक ऐसा उपाय। जो कि आपकी किचन में आसानी से मिल जाएगा।

धनिया का इस्तेमाल आमतौर पर मसाले के रूप में किया जाता है। लेकिन आपको यह बात नहीं पता होगी कि इसके पानी का सेवन करने से कुछ ही दिनों में आप थायरायड की समस्या से निजात पा सकते है। जानें कैसे। (थायरॉइड के लिए काल है ये आहार, रोजाना सेवन करने से मिला हमेशा के लिए रोग से छुटकारा)

क्या होता है थायरॉइड

हमारे शरीर में पाए जाने वाले एंडोक्राइन ग्लैंड में से एक है। थायरायड ग्रंथि गर्दन मे श्वास नली के ऊपर एवं स्वर यन्त्र के दोनों ओर दो भागों में बनी होती है। देखा जाए तो थाइराइड एक गंभीर समस्या है लेकिन अगर ठीक तरह से ट्रिटमेंट लिया जाएं तो आप इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते है।

जरुर कराएं थायरॉइड टेस्ट
आज के समय में अधिक मात्रा में लोग थायरॉइड के शिकार हो रहे हैं। इसके लिए आप जरुर इसका टेस्ट कराएं। अगर टेस्ट में इसके निकले तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इसके साथ ही अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखें। हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारें में बता रहें है। जिसका सेवन कर आप कई हद तक इस रोग से निजात पा सकते है।

थायरायड के प्रकार
ये हैं दो प्रकार के होते है।
हाइपरथायरायडिज्म से एट्रियल फिब्रिलेशन, ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर होने की संभावना रहती है। वहीं हाइपोथायरायडिज्म, मायक्सेडेमा कोमा और मृत्यु का कारण बनता है।

थायरॉइड समस्याओं का सबसे आम कारण ऑटोम्यून्यून थायरॉइड रोग (एआईटीडी) है। यह एक वंशानुगत यानी जेनेटिक स्थिति हैय़ जिसमें प्रतिरक्षा प्रणाली एंटीबॉडी उत्पन्न करती है। ये थायरॉइड ग्रंथियों को अधिक हार्मोन बनाने के लिए उत्तेजित करती है।

ऐसे बनाएं धनिए के बीज का पानी
सबसे पहले एक गिलास में पानी लें और उसमें 2 चम्मच साबुत धनिया डालकर रातभर के लिए भिगो दें। सुबह इस धनिया को पानी समेत पांच मिनट के लिए उबालें और फिर छानकर यह पानी गुनगुना पी जाएं।

अगर लें रहे है थायरॉयड कंट्रोल करने की दवा
अगर आप थायरॉइड कंट्रोल करने के लिए दवा ले रहे हैं तो सबसे पहले खाली पेट अपनी दवा लें और फिर 30 मिनट बाद यह पानी पिएं और इसके 30 से 45 मिनट बाद आप ब्रेकफास्ट करें। अगर आप चाहें तो इसे दिन में दो बार खाली पेट भी ले सकती हैं। यह थायरॉइड को कंट्रोल करने में बहुत लाभकारी है। लगभग 30 से 45 दिनों तक नियमित सेवन करने के बाद अपना थायरॉइड लेवल फिर से चैक करायें।

कभी भी इस तरह न नहाएं, हो सकता है लकवा या फिर ब्रेन स्ट्रोक

बादाम को छिलके के साथ या बिने छिलके के खाना चाहिए? पढ़िए पूरी रिसर्च

6 घंटे से कम की लेते हैं नींद तो हो सकती है दिल की बीमारी, रिसर्च में खुलासा

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल