1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. थायरॉइड के लिए काल है ये आहार, रोजाना सेवन करने से मिला हमेशा के लिए रोग से छुटकारा

थायरॉइड के लिए काल है ये आहार, रोजाना सेवन करने से मिला हमेशा के लिए रोग से छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 22, 2019 11:06 pm IST,  Updated : Jan 22, 2019 11:06 pm IST

Thyroid Home Treatment: अगर टेस्ट में इसके निकले तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इसके साथ ही अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखें। हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारें में बता रहें है। जिसका सेवन कर आप कई हद तक इस रोग से निजात पा सकते है।

hyroid patients- India TV Hindi
hyroid patients

Thyroid Home Treatment: खराब लाइफस्टाइल के कारण आज के समय में हम न जाने कितनी बीमारियों की चपेट में आ जाते है। ऐसे ही एक बीमारी है थायराइड। जो कि हमारे शरीर में पाए जाने वाले एंडोक्राइन ग्लैंड में से एक है। थायरायड ग्रंथि गर्दन मे श्वास नली के ऊपर एवं स्वर यन्त्र के दोनों ओर दो भागों में बनी होती है। देखा जाए तो थाइराइड एक गंभीर समस्या है लेकिन अगर ठीक तरह से ट्रिटमेंट लिया जाएं तो आप इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते है।

जरुर कराएं थायराइड टेस्ट

आज के समय में अधिक मात्रा में लोग थायराइड के शिकार हो रहे हैं। इसके लिए आप जरुर इसका टेस्ट कराएं। अगर टेस्ट में इसके निकले तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इसके साथ ही अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखें। हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारें में बता रहें है। जिसका सेवन कर आप कई हद तक इस रोग से निजात पा सकते है।

शरीर में हो जाती है इन तत्वों की कमी
थायराइड होने से शरीर से में सबसे ज्यादा आयोडीन, सेलेनियम और जिंक। इसलिए हमें ऐसी चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए। जिनमें ये तत्व अधिक मात्रा में पाएं जाते है।

मशरूम
थाइराइड के मरीजों के लिए मशरूम अच्छे आहारों में से एक है। इसमें सेलेनियम की मात्रा अधिक होती है, जो थाइरॉयड को कंट्रोल करने का काम करता है। इसलिए इसका सेवन जरुर करें।

अंडा
इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें सेलेनियम भी पाया जाता है। जो कि थायराइड के रोगियों के लिए जरुरी है।

दही
थाइराइड के रोगियों के लिए दही सबसे बेहतर आहार माना जाता है। दही खाने से शरीर में इम्यूनिटी लेवल बढ़ता है। जिससे थाइरॉयड कंट्रोल में रहता है और काफी हद तक सही भी होता है।

नट्स
नट्स में आप अधिक मात्रा में अखरोट और बादाम का सेवन करें। यह आयोडीन का बहुत ही अच्छा स्त्रोत होता है। जो कि आपको आवश्यक पोषक तत्व तो देता ही है। इसके साथ ही थायराइड ग्रंथि को हेल्दी रखने में मदद करता है।

अलसी का बीज
थायराइड के लिए अलसी का बीज काल के समान है। इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो कि इस बीमारी को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए इस बीमारी के मरीज अलसी और अलसी के तेल का यूज करें।

कभी भी इस तरह न नहाएं, हो सकता है लकवा या फिर ब्रेन स्ट्रोक

बादाम को छिलके के साथ या बिने छिलके के खाना चाहिए? पढ़िए पूरी रिसर्च

6 घंटे से कम की लेते हैं नींद तो हो सकती है दिल की बीमारी, रिसर्च में खुलासा

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल