सर्दियों में सुबह-सुबह दूध के साथ खाएं 2-3 खजूर, अस्मथा, दिल की बीमारी सहित ये बीमारियां रहेंगी कोसों दूर
Benefit Of Eating Dates In Winter: खजूर में फाइबर, आयरन,कैल्शियम, विटमिन और मैग्नेशियम पाया जाता है जिससे सर्दी के समय खजूर खाने से शरीर को गर्मी मिलती है। हर सुबह खजूर को गर्म दूध के साथ जरूर लें, इससे आप सेहतमंद रहेंगे। फिर देखें कमाल

हड्डियों की मजबूती के लिए
खजूर में मौजूद लवण हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसमें कैल्शयिम, सेलेनियम, मैगनीज और कॉपर की मात्रा होती है। इनसे हड्डियों को मजबूती मिलती है।
कब्ज से राहत
जिन लोगों को अपच या कब्ज की समस्या है उन्हें खजूर खाने की सलाह दी जाती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर्स होते हैं, जिससे पाचन क्रिया सही बनी रहती है। हर रात चार खजूर पानी में डालकर रख दीजिए और सुबह उठकर इसे खाइए। आपको कुछ ही वक्त में फायदा नजर आने लगेगा।