India TV Lifestyle Desk
Published : May 20, 2016 01:53 pm IST, Updated : May 20, 2016 04:28 pm IST
कुछ लोगों को जब वह परेशान होते हैं और खुश होते हैं तब भी हिचकी आती है। अगर आपको भी कभी ये समस्या हो जाती है तो इन घरेलू उपायों को अपनाकर इस समस्या से निजात पा सकते है। जानिए
hiccups
कुछ लोगों का कहना है कि हिचकी आते समय जब आप पानी पीते हैं तो अपनी नाक को बंद कर लें। और ग्लास के विपरीत दिशा में पानी पिएं।
जब भी आपको हिचकी आए तो कोई भी ठंड़ी चीज जैसे बर्फ के टुकड़ों को अपने गले पर मलें या रख दें इससे भी आपकी हिचकी बंद हो जाएगी।
जब कभी भी आपको शराब पीने के बाद हिचकी आती है तो उसे भी आप आसानी से रोक सकते है इसके लिए नींबू का एक छोटा सा टुकड़ा अपने मुंह में रखें आपकी हिचकी तुरंत बंद हो जाएगी।
जब भी आपको हिचकी आए अपनी जीभ के नीचे शहद रख दें आपकी हिचकी बंद हो जाएगी।
जब भी आपको हिचकी आती है तो आप उसे रोकने के लिए कुछ खा सकते हैं इससे आपकी हिचकी रुक जाएगी।