1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अपने बालों से पता करें कि आपको कौन सी बीमारी है?, जानिए

अपने बालों से पता करें कि आपको कौन सी बीमारी है?, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 15, 2016 08:18 am IST,  Updated : May 15, 2016 08:18 am IST

किसी डॉक्टर के पास जाते हैं तो वे कई बार आपके बालों की हालत देखकर ही आपकी बीमारी के बारे में समझ जाते हैं। जैसे कि बालों का टूटना, ड्रैंडफ, पतले बाल आदि समस्या हो सकती है। जानिए बालों से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारें में।

hair- India TV Hindi
hair

हेल्थ डेस्क: भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए है कि खुद के लिए समय निकाल पाते है। अनियमित खानपान, अनियमित दिनचर्या के कारण हम कई बीमारियों से ग्रसित हो जाते है। सेहत के साथ-साथ सौंदर्य में भी फर्क पडने लगता है। इन्हीं में से बालों संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पडता है। लेकिन हम सोचते है कि खानपान के कारण हमें की समस्या हो रही है।

ये भी पढ़े-

आप जानते है कि यह किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। जब भी आप किसी डॉक्टर के पास जाते हैं तो वे कई बार आपके बालों की हालत देखकर ही आपकी बीमारी के बारे में समझ जाते हैं। जैसे कि बालों का टूटना, ड्रैंडफ, पतले बाल आदि समस्या हो सकती है। जानिए बालों से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारें में।

सिर के ऊपरी हिस्से के बालों का टूटना

अगर आपके सिर के ऊपरी हिस्से के बीचों बीच वाले बाल झड़ जाएं तो समझ लीजिए कि आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा काफी बढ़ गयी है। टेस्टोस्टेरोन के कारण उस हिस्से के बाल तो टूटतें ही हैं साथ ही बालों की जड़ें भी ख़राब हो जाती हैं जिससे उस हिस्से में दोबारा बाल नहीं उग पाते हैं।

बालों का अधिक मात्रा में गिरना
अगर आपके रोजाना कम से कम 90-100 बाल गिरते हैं तो यह सामान्य से काफी ज्यादा है। इसके पीछे आपका तनाव भी हो सकता है। साथ ही आपके शरीर में आयरन की कमी है या फिर डायबिटीज के कारण भी बाल पतले होकर टूटने लगते हैं।

अगर हो रूखे और पतले बाल
अगर आपके बाल नार्मल से अधिक रुखे और पतले हो तो आप हाइपरथायरोडिज्म से पीड़ित हैं। इसके कारण आपका वजन अचानक बढा होगा और हमेशा थकान, ठंड लगना आदि इसके कारण है।

अगली स्लाइड में पढ़े और

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल