India TV Lifestyle Desk
Published : Jun 09, 2016 08:47 am IST, Updated : Jun 09, 2016 10:04 am IST
घमौरी एक प्रकार का स्क्रिन प्रोब्लम हैं जो गर्मियों तथा बरसात के मौसम में हो जाता है। इसमें त्वचा पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं, जिनमें हर समय खुजली होती रहती है। अगर ये समस्या ज्यादा बढ़ जाए तो इससे त्वचा में जलन, खुजली और लाल रेशेज हो जाते हैं।
pineapple
पाइनएप्पल का गुदा घमौरियों पर लगाने से जल्दी आराम मिलता है।
यदि घमौरियों पर गाय के शुद्ध घी से पूरे शरीर पर मालिश करने से घमौरियों से जल्दी राहत मिलती है और जल्दी ठीक भी हो जाती हैं।
सफेद चंदन को गुलाब जल में घिसकर अगर कपूर के साथ मिलाकर घमौरियों पर लगाया जाए तो काफी आराम मिलता है।