नई दिल्ली: लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण ऑर्गन है। दिमाग के बाद लिवर शरीर का दूसरा सबसे बड़ा ठोस अंग है, जो बहुत सारे मुश्किल काम करता है। लिवर हमारे शरीर में ऐसे सभी कामों को अंजाम देता है, जो अन्य अंगों की ठीक फंक्शनिंग के लिए जरूरी हैं।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट नवीन जोशी आपको ऐसा आयुर्वेदिक उपाय बता रहे हैं जिससे लिवर की गंदगी को साफ किया जा सकता है। ये नुस्खा लिवर से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए भी सबसे ज्यादा असरदार है। इससे 7 दिन में लिवर पूरी तरह डिटॉक्स हो जाएगा।
लिवर में खराबी के चलते हेपेटाइटिस, फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस, एल्कोहॉलिक लिवर डिसीज और लिवर कैंसर जैसी बीमारियां होने लगती हैं। लिवर से टॉक्सिन को बाहर निकालने के लिए हमें इस नुस्खे के साथ कुछ परहेज भी करना होगा।
इसके लिए हमें 7 दिनों के लिए बाहर के जंक फूड को खाना कम करना होगा। साथ ही खाना खाते वक्त अपना आधा पेट सलाद और सब्जियों से ही भरें। ऐसा करने से लिवर से टॉक्सिन निकालने वाले नुस्खे से 1 ही बार में गंदगी साफ हो जाएगी।
इन चीजों की होगी जरूरत
इस नुस्खे के लिए आपको जरूरत होगी लौकी, हल्दी, धनिया, नींबू, काला नमक और गिलोय के रस की। गिलोय का रस लिवर की गंदगी को बाहर निकालने के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है। यह किसी भी आयुर्वेदिक दुकान या पंतजली स्टोर पर मिल जाएगा। यह इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है।
ऐसे करें तैयार
सबसे पहले लौकी को छीलकर उसमें धनिये को मिलाकर ग्राइंड करके इसका रस निकाल लें। ये जूस 1 गिलास के लगभग होना चाहिए। इस तैयार जूस में एक चम्म्च हल्दी, एक चम्मच काला नमक, 1 चम्मच नींबू का रस और 30ml गिलोय का जूस मिलाएं। यह ड्रिंक तैयार हो जाएगी। इस ड्रिंक का रोज खाली पेट सेवन करें।
Latest Lifestyle News