A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अगर आपको भी सफर के दौरान सिरदर्द, उल्टियों से होती है परेशानी, तो 2 मिनट में यूं पाए निजात

अगर आपको भी सफर के दौरान सिरदर्द, उल्टियों से होती है परेशानी, तो 2 मिनट में यूं पाए निजात

बस, कार या कई बार ट्रेन में ट्रेवल करने के दौरान उल्टी की परेशानी होती है। कभी-कभी ये परेशानी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है जिसकी वजह से आपको कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।  

<p>bus</p>- India TV Hindi
bus

हेल्थ डेस्क: बस, कार या कई बार ट्रेन में ट्रेवल करने के दौरान उल्टी की परेशानी होती है। कभी-कभी ये परेशानी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है जिसकी वजह से आपको कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।  

अगर आपको सफर के दौरान सिरदर्द और उल्टियों की शिकायत रहती है तो ये पांच नुस्खे अपना सकते हैं, जादुई असर होता है इनका। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें सफर को दौरान सिरदर्द होता है और उल्टियों लग जाती हैं। ऐसे लोग सफर का पूरा मजा नहीं ले पाते। 

जब भी सफर पर निकलें तो मिंट के तेल की कुछ बूंदे किसी रुमाल पर छिड़कें और उसे सूंघते रहे। इससे आराम होगा। मिंट की चाय पीने से भी राहत मिलेगी। अदरक की गोलियां, टॉफी या फिर अदरक की चाय भी बहुत काम की है।

ट्रेवल करते समय पढ़ने या फिर लिखने से बचें। इससे बेहतर है गाने सुने। सिर को पीछे रखकर आराम की मुद्रा में बैठे। खिड़की खोलकर बैठें, इससे हवा लगेगी तो आराम रहेगा।

Latest Lifestyle News