इन घरेलू उपायों को अपनाकर आसानी से पाएं लू से निजात
इन घरेलू उपायों को अपनाकर आसानी से पाएं लू से निजात
India TV Lifestyle Desk
Published : May 23, 2017 11:47 am IST, Updated : May 23, 2017 11:48 am IST
गर्मियों में लू लगने से बहुत से लोग बीमार पड़ते हैं और यहां तक कि मौत भी जाती है लेकिन अगर आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपना लें तो लू से बचा जा सकता है।
imli
इमली के बीज को पीसकर उसे पानी में घोलकर कपड़े से छान लें। इसके पानी में चीनी मिलाकर पीने से लू नहीं लगती है।
लू से बचने के लिए बेल या नींबू का शर्बत भी पिया जा सकता है। यह आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। लेकिन बाहर से आने के बाद तुरंत पानी नहीं पीयें। जब आपके शरीर का तापमान सामान्य हो जाए तभी पानी पीयें।