लाइफस्टाइल डेस्क : नाश्ते और दिन के खाने पर तो सभी ध्यान देते हैं। लेकिन रात के खाने पर कोई भी खास ध्यान नहीं देता। क्या आप जानते हैं कि रात का खाना आपके लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है। रात के खाने पर ध्यान देना उतना ही ज़रुरी है जितना कि आप सुबह और दिन के खाने पर देते हैं। इससे न सिर्फ आपकी नींद पर फर्क पड़ता है बल्कि आपकी सेहत भी इससे जुड़ी होती है। कई लोग रात में तला, भुना और फास्ट फूड ज़्यादा खाते हैं। ऐसे में रात के समय सही और अच्छा खाना न खाने से आपकी नींद और बॉडी पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। इससे शरीर में फैट आ जाता है और कई बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं रात के खाने में क्या खाने से आप स्वस्थ रहेंगे।
हरि सब्ज़ियों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है।
1. हरी सब्ज़ियों का सेवन करें- रात का खाना आपकी बॉडी के लिए बेहद ज़रुरी होता है। हरी और पत्तेदार सब्ज़ियों में प्रोटीन के साथ-साथ मिनरल्स भी मौजूद होते हैं। हरी सब्ज़ियों जैसे पालक, सर्सों का रात में सेवन बेहद फायदेमंद साबित होता है।
2. रात में खाएं ओट्स- ओट्स एक ऐसा पदार्थ है जो नाश्ते के साथ-साथ डिनर में भी खाया जा सकता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
रात में सोने से पहले केला खाना काफी फायदेमंद होता है।