1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सर्दियों में रोज़ाना गुड़ खाने के है कई फायदे, मिलेगा इन गंभीर बीमारियों से निजात

सर्दियों में रोज़ाना गुड़ खाने के है कई फायदे, मिलेगा इन गंभीर बीमारियों से निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 16, 2019 06:05 pm IST,  Updated : Jan 16, 2019 06:05 pm IST

गुड़ का सेवन स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम माना गया हैं। गुड़ गन्ने के रस से तैयार किया जाता है। यह शरीर में खून की कमी को होने से रोकता है और एक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। 

Benefits of Jaggery- India TV Hindi
Benefits of Jaggery

लाइफस्टाइल डेस्क : र्दियों का मौसम शुरु होते ही ठंड बढ़ने के साथ-साथ खांसी-जुकाम जैसी कई बीमारियां लोगों को अपना शिकार बना देती हैं। इस मौसम में यदि गुड़ का सेवन किया जाए तो आप इन बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। जी हां गुड़ का सेवन स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम माना गया हैं। गुड़ गन्ने के रस से तैयार किया जाता है। यह शरीर में खून की कमी को होने से रोकता है और एक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। 

गुड़ शरीर के लिए एक अमृत की तरह काम करता है। इसका सेवन करने के बाद शरीर में क्षार पैदा हो जाता है जो पाचन को और अच्छा बना देता है। गुड़ में कैल्शियम और फॉस्फोरस पाया जाता है जो शरीर में हड्डियों को मज़बूत करने में सहायता करता है। यही नहीं आयुर्वेद में भी गुड़ का काफी महत्व बताया गया है। कई लोग इसे सर्दी के मौसम में खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं गुड़ खाने से आपके स्वास्थय को कितने फयदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं गुड़ के सेवन से शरीर को क्या- क्या फायदे होते हैं। 

सर्दी ज़ुकाम को रखे दूर

सर्दियों के मौसम में हमेशा स्वास्थ्य से संबंधित कई बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है। गुड़ का सेवन करने से ज़ुकाम और कफ जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। ठंड के दिनों में गुड़, अदरक और तुलसी के पत्तों से बना काड़ा कारगर साबित होता है। सर्दियों में गुड़ खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है। यदि आपको गुड़ खाना पसंद नहीं है तो आप गुड़ से बने लड्डू का सेवन भी कर सकते हैं।

खून की कमी को करे दूर
गुड़ का सेवन करने से आयरन की कमी दूर हो जाती है। खासकर एनीमिया के मरीजों के लिए गुड़ काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा थकावट के समय अगर गुड़ का सेवन किया जाए तो इससे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है।

पाएं ग्लोइंग स्किन
गुड़ खाने से ना केवल बीमारियां दूर होती हैं बल्कि इसके सेवन से त्वचा पर निखार भी आ जाता है। इसके अलावा गुड़ के सेवन से त्वचा संबंधी रोग और मुंहासे जैसी समस्याएं काफी हद तक ठीक हो जाती हैं। 

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे
गुड़ में सोडियम और पोटैशियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में मौजूद एसिड को कम करने में मदद करता है। जिससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। 

इतना ग्राम गुड़ खाना है लाभदायक
गुड़ का एक दिन में 20 ग्राम सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके सेवन से शरीर का टेंपरेचर कंट्रोल में रहता है। 

बाकी खबरों के लिए यहा क्लिक करें-

छोटे से तिल के हैं कई फायदे, शरीर को रखता है स्वस्थ

भारत की 28.6 फीसदी आबादी नशे और ड्रग्स की चपेट में, तेजी से कम हो रही शारीरिक ऊर्जा- Report

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल