सिर्फ 5 मिनट रोजाना ये काम कर पाएं मोटापा से छुटकारा, जानिए कैसे
सिर्फ 5 मिनट रोजाना ये काम कर पाएं मोटापा से छुटकारा, जानिए कैसे
India TV Lifestyle Desk
Published : May 24, 2017 01:49 pm IST, Updated : Apr 19, 2018 11:42 pm IST
अगर आप भी मोटापा का शिकार है। जिसके कारण आज हर चीज ट्राई कर चुके है, लेकिन फिर भी इस समस्या से निजात नहीं पा रहे है, तो इस जापान विधि को ट्राई करें। रोजाना सिर्फ 5 मिनट इस एक्सरसाइज को करने से जल्द ही आप मोटापा से निजात पा जाएंगे।
weight loss
सबसे पहले लगभग 15 इंच लंबे और 4 इंच चौड़े टॉवल को बेलनाकार में मोड़ लें। किसी धागे से बांध लें, ताकि ये ख़ुले नहीं।
इसके बाद किसी समतल और मज़बूत सतह जैसे की फ़र्श, फ़िटनेस मैट या मसाज टेबल पर लेट जाएं। फिर रोल टॉवल को नीचे रखें।
पीठ के बल लेटें और अपने कमर के पास टॉवल को कुछ यूं रखें कि वो आपकी नाभि के समतल हो।
अपने पैरों को कंधों की चौड़ाई तक खोलें, पैरों की ऊंगलियां आपस में जुड़ीं होनी चाहिए।
हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं। हथेलियों की छोटी ऊंगलियां भी आपस में जुड़ीं होनी चाहिए।
इस अवस्था में 5 मिनट तक लेटे रहें। धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में लौटें।