बेकिंग सोडा का करें यूं इस्तेमाल और पाएं हमेशा के लिए घमौरियों से निजात
बेकिंग सोडा का करें यूं इस्तेमाल और पाएं हमेशा के लिए घमौरियों से निजात
India TV Lifestyle Desk
Published : May 27, 2019 11:58 am IST, Updated : May 27, 2019 11:59 am IST
गर्मियों के मौसम में अधिकतर लोगों को घमौरियों की समस्या हो जाती है। जिसे 'हीट रैश स्वैट रैश' के नाम से भी जाना जाता है। जानें कैसे बेकिंग सोड़ा का करें यूज।
prickly heat
हेल्थ डेस्क: गर्मियों के मौसम में अधिकतर लोगों को घमौरियों की समस्या हो जाती है। जिसे 'हीट रैश स्वैट रैश' के नाम से भी जाना जाता है। अत्यधिक पसीना आने के कारण पसीना की ग्रंथि बंद हो जाती है। जिसके कारण स्किन में छाले और गांठे पड़ जाती है। जो कि कांटे की तरह चुभने लगती है।
घमौरिया को ठीक करने के लिए बेकिंग सोडा एक बेहतरीन उपाय है। यग एक एक्सफोलिएटिंग की तरह काम करता है। जिससे कि शरीर के डेड सेल्स के साथ-साथ अन्य विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते है। इसके साथ ही घमौरी के कारण होने वाली खुजली और सूजन से भी निजात मिल जाता है।
ऐसे करें बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
2 चम्मच बेकिंग सोडा
एक कप ठंडा पानी
साफ कपड़ा
ऐसे करें यूज
सबसे पहले पानी में बेकिंग सोडा मिला लें। इसके बाद इसमें कपड़े को डुबों दें। फिर इस कपड़े को घमौरियों में लगाएं। कम से कम 10 मिनट लगा रहने के बाद हटा लें। सप्ताह में कम सम कम 3 बार इसका यूज करें। आपको खुद ही प्रभाव दिखेगा।