India TV Lifestyle Desk
Published : Jun 20, 2016 01:06 pm IST, Updated : Jun 20, 2016 05:10 pm IST
आजकल इंसान अपनी शादीशुदा और भागदौड़ की जिंदगी में इस कदर खो जाता है कि अपनी सेहत का ख्याल ही नहीं रख पाता है। जिसके कारण वजन बढ़ना और मोटापा बढ़ना जैसी बीमारियां हौती हैं।
dinner party
शादी हो जाने के बाद लड़कियों को ससुराल पक्ष के हिसाब से रहना पड़ता है। आपको कुछ दिनों तक समझौता कर के चलना पड़ता है। घर में सबकी पसंद का खाना बनाने पर कभी-कभी ओवरडाइटिंग भी करनी पड़ जाती है।
शादी के बाद लड़कियों के उपर अपने परिवार की जिम्मेदारियां आ जाती हैं जिसकी वजह से न तो उन्हें सही से खाने-पीने का समय मिल पाता है और न ही अपना ख्याल रखने का समय मिल पाता है। ऐसे में न तो वे एक्सरसाइज कर पाती हैं और न ही कभी वॅाक के लिए जा पाती हैं। इसलिए ही उनका वजन बढ़ने लगता है और साथ ही मोटापा भी।