1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. ब्रेस्ट कैंसर से करना है बचाव, तो युवास्था में खूब खाएं यॆे चीजें

ब्रेस्ट कैंसर से करना है बचाव, तो युवास्था में खूब खाएं यॆे चीजें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 14, 2016 07:09 am IST,  Updated : May 14, 2016 12:17 pm IST

शोध से पता चला है कि किशोरावस्था के दौरान उच्च फलों का उपभोग वयस्क होने पर स्तन कैंसर के लगभग 25 प्रतिशत जोखिम कम कर देता है।

breast cancer- India TV Hindi
breast cancer

हेल्थ डेस्क: आज के समय में हम इतना व्यस्त हो गए है कि अनियमित खानपान, खराब दिनचर्या के कारण क समस्याओं का सामना करना पडता है। इन्हीं में से एक समस्य़ा है कैंसर की जो कि महिलाओं में तेजी से बढ रही है। जिसका मुख्य कारण अनुवांशिक, पर्यावरणीय और जीवनशैली है।

ये भी पढ़े-

एक शोध में यह बात सामने आई कि अगर महिलाएं अपनी किशोरावस्था में उच्च मात्रा में सेब, केला और हरी सब्जियों का सेवन करती हैं, उनमें वयस्क होने पर स्तन कैंसर का जोखिम काफी कम होता है। एक नए शोध के अनुसार, फल और सब्जियां फाइबर तथा विटामिन के महत्वपूर्ण स्रोत होते हैं। यह कई जैविक तंत्रों के माध्यम से स्तन कैंसर के रोगजनन को प्रभावित करते हैं।

शोध से पता चला है कि किशोरावस्था के दौरान उच्च फलों का उपभोग वयस्क होने पर स्तन कैंसर के लगभग 25 प्रतिशत जोखिम कम कर देता है। इस शोध के लिए अध्ययनकर्ताओं ने 90,000 नर्सो पर बीस सालों तक अध्ययन किया था। इस दौरान हालांकि किशोरावस्था में फलों के जूस का स्तन कैंसर के जोखिम से कोई संबंध नहीं पाया गया।

शोध दल ने इस दौरान सभी प्रतिभागियों के ट्यूमर हार्मोन रिसेप्टर, निदान के दौरान रजोवृत्ति की स्थिति और विशिष्ट फल और सब्जियों से जोखिम के संबंधों का भी आकलन किया था।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल