1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. चुकंदर के पत्ते खाने के है बेमिसाल के फायदे, जानिए

चुकंदर के पत्ते खाने के है बेमिसाल के फायदे, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 13, 2016 01:22 pm IST,  Updated : May 13, 2016 02:01 pm IST

चुकंदर में सबसे ज्यादा आयरन पाया जाता है, जो कि शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण तत्व है। चुकंदर को एक बेहतर रक्त शोधक भी माना जाता है। साथ ही यह संक्रमण से लड़ने के दौरान शरीर में श्वेत रुधिक कणिकाओं के बनने में भी मदद करता है।

beetroot- India TV Hindi
beetroot

हेल्थ डेस्क:  स्वस्थ्य जीवन जीने की हर किसी की तमन्ना होती है। इसके लिए लोग तरह तरह के उपाय भी करते हैं। कुछ दूध का अधिक सेवन करते हैं तो कुछ नियमित अंडा खाते हैं। वहीं कुछ हरी सब्जियों पर जोर देते हैं तो कुछ रात में दूध के साथ च्यवनप्राश खाने को तरजीह देते हैं।

ये भी पढ़े-

आप जानते है कि हमारे आसपास कुछ ऐसी चीजें होती है जिनका सेवन करने से इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रख आपके शरीर को ताकतवर बनाने का काम करते हैं।

चुकंदर में सबसे ज्यादा आयरन पाया जाता है, जो कि शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण तत्व है। चुकंदर को एक बेहतर रक्त शोधक भी माना जाता है। साथ ही यह संक्रमण से लड़ने के दौरान शरीर में श्वेत रुधिक कणिकाओं के बनने में भी मदद करता है।

चुकंदर दिल संबंधी बीमारियों से दूर रखने में भी मददगार होता है। इसमें फाइबर भी उच्च मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह बेहतर पाचन क्रिया में भी मददगार होता है। लेकिन आप जानते है चुंकदर से इतना ही फायदेमंद इसके पत्ते होते है। इसका सेवन करने से आप कई बीमारियों से बच सकते है।

चुकंदर के पत्तों का सेवन करने से आपके शरीर में कभी भी खून की कमी नहीं होगी। यह सेहत के साथ-साथ सौंदर्य के लिए भी फायदेमंद है। रोजाना एक कप इसके पत्तों का जूस पीने से आपको कोई भी बीमारी नहीं होगी।

चुकंदर के पत्तों में भी भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम और विटामिन जैसे विभिन्न पोषक तत्व होते हैं? जो कि हमें कई बीमारियों से बचाते है। जानिए इसका सेवन करने से आप किन बीमारिों से बच सकते है।

ये भी पढ़े-

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल