घर पर ही डिहाइड्रेशन की समस्या दूर करने के लिए उपाय
डिहाइड्रेशन की समस्या किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है लेकिन छोटे बच्चे इसकी चपेट में बहुत जल्दी आ जाते हैं। शरीर में पानी की कमी होने से कई तरह की समस्याएं हो सकती।

गन्ने का जूस पीएं
गन्ने का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है। डिहाइड्रेशन होने पर शरीर में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। ऐसे में गन्ने के जूस का सेवन शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी को होने से रोकता है।
ओआरएस का घोल पिएं
ओआरएस का घोल बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। यह आपकी बॉडी को डिहाइड्रेशन जैसी समस्या से बचाता है। घर में इसका घोल बनाने के लिए 4 कप पानी में ½ चम्मच नमक और 6 चम्मच चीनी को मिलाएं। इसके बाद इसे तब तक हिलाएं जब तक चीनी और नमक आपस में अच्छे से ना घुल जाएं। इस घोल को दिन में दो से तीन बार पीएं। ऐसा करने से आप डिहाइड्रेशन की समस्या से जल्द ही राहत पा सकते हैं।
बाकी खबरों के लिए यहें क्लिक करें-
अब डायबिटीज से निजात दिलाएंगा स्टेम सेल, पढ़ें पूरी स्टडी
थायरॉइड के लिए काल है ये आहार, रोजाना सेवन करने से मिला हमेशा के लिए रोग से छुटकारा
चैरिटी के लिए ब्राइडल लुक में रैंप वॉक करती नजर आईं अदिति राव हैदरी, तस्वारों से नहीं हटा पाएंगे नजर