लाइफस्टाइल डेस्क : हेल्दी रहने के लिए आपकी लाइफ में अच्छी आदतों का होना बेहद ज़रुरी है। अगर आपका शरीर हेल्दी होगा तभी आप हर काम आसानी से कर पाएंगे। आजकल की बिज़ी लाइफ में लोग काम की वजह से खुद की डाइट पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। उन्हें कम समय में जो भी मिलता है वह बिना कुछ सोचे समझे खा लेते हैं। अगर आप भी अपनी डाइट पर ज़्यादा ध्यान नहीं दे पा रहें हैं तो ज़रा सावधान हो जाएं। क्योंकि आपकी यह आदत आपकी शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। जिस कारण आपको डायबिटीज़, तनाव, मोटापा और ब्लडप्रेशर जैसी कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं हेल्दी रहने के लिए आपको अपने जीवन में किन-किन अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए।
डाइट का ध्यान रखना
अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छा खाना डाइट में शामिल करना बेहद ज़रुरी है। अपने खाने में हरी सब्ज़ियां, दूध, दलिया, दही, अंकुरित चने शामिल करें। क्योंकि खाने की इन चीज़ों में पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा खाना बनाने के लिए सोयाबीन, सनफ्लावर और ऑलिव ऑइल का उपयोग करें। रात का खाना बेहद हल्का-फुल्का लें। इससे खाने को पचने में आसानी होती है। इसके साथ अपने खाने का एक निश्चित समय तय करें। जंकफूड, तला-भुना खाने से बचें।
खूब पानी पीएं
शरीर के लिए पानी बेहद ज़रुरी होता है। अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो इससे डीहाइड्रेशन होने का खतरा बन जाता है। पानी पीने से शरीर में नमी बनी रहती है। इससे न सिर्फ शरीर में पानी की कमी पूरी होती है बल्कि स्किन और बालों में भी चमक आती है। इसलिए दिन में कम से कम पानी के 8 से 20 ग्लास पीना न भूलें। अगर आप अपने दिन की शुरुआत एक ग्लास गरम पानी में नींबू निचोड़ कर पीएंगे तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा।क्योंकि इससे मैटाबॉलिज़म में बढ़ौतरी होगी जिससे बॉडी में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकलेंगे। इसलिए जितना हो सके पानी पीते रहें।