सुष्मिता सेन शरीर को बैलेंस करने के लिए कर रही हैं ऐसा खतरनाक वर्कआउट, देखें वीडियो
सुष्मिता सेन शरीर को बैलेंस करने के लिए कर रही हैं ऐसा खतरनाक वर्कआउट, देखें वीडियो
India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 08, 2019 07:25 am IST, Updated : Jul 08, 2019 07:25 am IST
हाल में ही सुष्मिता सेन ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह बॉडी बैलेंस करते हुए नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।
Image Source : INSTRAGRAMSushmita sen
नई दिल्ली: सुष्मिता सेन खूबसूरती के साथ-साथ तेज दिमाग वाली मानी जाती हैं। इसके अलावा वह अपनी फिटनेस को लेकर कापी सजग रहती हैं। अक्सर वह अपने फिटनेस वीडियो बॉयफ्रेंड रोहमन शाल और दोनों बेटियों के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल में ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह बॉडी बैलेंस करते हुए नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।
सुष्मिता सेन अधिकतर एक वर्कआउट वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती है। इस वीडियो की बात करें तो वह रिंग के जरिए शरीर को उल्टा करें हुए नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, नियंत्रण एक भ्रम है, संतुलन वास्तविक है !! दिमाग में बैलेंस बनाने के लिए ट्रेनिंग, इसे वास्तविक रखें।
इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उन्हें सुपर वुमन जैसे खई नामों से बुला रहे हैं।