1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. फिटनेस के मामले में मलाइका अरोड़ा से कम नहीं हैं अर्जुन कपूर, इस तरह जिम में बहाते हैं पसीना

फिटनेस के मामले में मलाइका अरोड़ा से कम नहीं हैं अर्जुन कपूर, इस तरह जिम में बहाते हैं पसीना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 02, 2019 08:01 am IST,  Updated : Jul 02, 2019 08:01 am IST

पानीपत स्टार अर्जुन ने वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर एक बात का अंदाजा तो आप लगा सकते हैं कि फिटनेस मामले में अर्जुन, मलाइका से जरा भी पीछे नहीं है।

अर्जुन कपूर- India TV Hindi
अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा और रिलेशनशिप की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। 'पानीपत'' स्टार अर्जुन को लेकर चर्चा तब ज्यादा तेज हो गई जब वह गर्लफ्रेंड मलाइका  अरोड़ा के साथ न्यूयार्क में छुट्टियां मनाते नजर आए। कुछ दिन पहले अर्जुन और मलाइका ने सोशल मीडिया न्यूयार्क में छुट्टियां हुए एक दूसरे के साथ बेहद रोमांटिक फोटो शेयर की थी और अब इस रोमांटिक फोटो के बाद पानीपत स्टार अर्जुन ने वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर एक बात का अंदाजा तो आप लगा सकते हैं कि फिटनेस मामले में अर्जुन, मलाइका से जरा भी पीछे नहीं है।

बता दें कि कुछ दिन पहले मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक नई फोटो शेयर की थी। फोटो में मलाइका व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ मल्टी कलर की जैकेट पहने हुए हैं। मलाइका अपनी नई फोटो में बिंदास स्टाइल में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी इस फोटो को कैप्शन दिया, '#pride #onlylove #pride #pridenyc।'

सबसे दिलचस्प बात ये है कि मलाइका के फोटो शेयर करने के बाद उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने इस फोटो पर कमेंट कर के उनसे फोटो क्रेडिट देने के लिए कहा। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब अर्जुन ने मलाइका की फोटो पर कमेंट किया हो, बल्कि अर्जुन कपूर अक्सर ही मलाइका की ज्यादातर फोटो  पर कमेंट कर के चुटकी लेते रहते हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसी खबरें हैं कि मलाइका और अर्जुन जल्द ही शादी कर के अपने रिश्ते को नाम दे सकते हैं। हालांकि अर्जुन कपूर ने शादी की खबरों को गलत बताया है। जहां अर्जुन ने मलाइका संग अपने रिश्ते को स्वीकार जरूर कर लिया है, वहीं मलाइका ने अभी तक अर्जुन कपूर संग अपने रिश्तों के बारे में खुलकर बात नहीं की है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल