अपनी शादी में चाहती है खूबसूरत मुस्कान, तो अजमाएं ये टिप्स
अपनी शादी में चाहती है खूबसूरत मुस्कान, तो अजमाएं ये टिप्स
India TV Lifestyle Desk
Published : Aug 17, 2017 11:00 am IST, Updated : Aug 17, 2017 11:00 am IST
शादी के दिन जहां खूबसूरत चमकीले परिधान से लेकर मेहमानों की मेहमाननवाजी का ध्यान रखा जाता है, वहीं कुछ छोटी-छोटी चीजें इस दिन को आपके लिए शानदार बना सकती हैं। खूबसूरत सफेद दांतों के साथ शर्माती हुई दुल्हन की मुस्कुराहट..
teeth
आप टीथ व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट कराएं या न कराएं, लेकिन अपने दांतों की देखभाल जरूर करें। रोज इन्हें साफ करें। रोजाना कम से कम दो बार ब्रश करें और अच्छी तरह गरारा करें और फ्लॉसिंग भी करें। स्वस्थ सफेद दांतों के लिए नियमित रूप से चेकअप कराना नहीं भूलें।
शादी के दिन दांतों को और खूबसूरत दिखाने के लिए आप चाहें तो प्रिसिजली कट और पॉलिश्ड स्वारोस्की टूथ क्रिस्टल वर्क अपने दांतों पर करा सकती हैं, इससे आपके दांतों को एक्स्ट्रा शाइन मिलेगी।
शादी का दिन किसी भी लड़की के लिए उसके जीवन का खास दिन होता है, इसलिए खूबसूरत दांतों के साथ आकर्षक मुस्कान बिखेरें।