आज दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन को लेकर बहस छिड़ी हुई है। सरकार जनता से प्लास्टिक का बहिष्कार करने की अपील कर रही है। यूं भी प्लास्टिक पर्यावरण के साथ साथ सेहत के लिए भी खतरनाक है। प्लास्टिक की बोतल की बजाय अगर आप बांस की बोतल में पानी पीएंगे तो आपको सेहत संबंधी फायदे होंगे। बांस की बोतल प्लास्टिक का बढ़िया विकल्प है और इससे आपका दिल और आपकी त्वचा भी जवां बनी रहेगी।
इसका उत्पादन नियमित रूप से किया जा सकता है। इसके साथ ही प्लास्टिक की तुलना में यह एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल के साथ-साथ बायोडीग्रेबल भी है। इसे आसानी से डीकंपोज कर सकते है क्योंकि यह पूरी तरह से कुदरती रुप से बना होता है। जानें बांस की बोतल में पानी पीने के फायदे।
इस कारण बांस है बेस्ट
इस बनाने में किसी केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। यह पूर्ण रूप से फर्टीलाइजर से उगाया जाता है। बांस काफी मजबूत होता है। यह एंटी फंगल के साथ-साथ एंटीबैक्टीरियल होता है। बांस की बोतल में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है जैसे प्रोटीन, पोटेशियम, कॉपर,आयरन, विटामिन बी6 और बी12, मैंगनीज, जस्ता, ट्रिप्टोफैन और आइसोल्युसिन है। ये सभी आपके शरीर के लिए सबसे बेस्ट हैं।
बांस की बोतल में पानी पीने के फायदे
दिल को रखें हेल्दी
बांस की बोतल में कई ऐसे गुण पाए जाते है। जिसमें रोजाना पानी पीने से हार्ट अटैक के अलावा कार्डियोवेस्कुलर डिजीज से भी बचाव हो जाता है।
इम्यूनिटी को रखें मजबूत
अधिकतर खराब खान पान के कारण कई लोगों की इम्यूनिटी बहुत ही कमजोर होती है। इस वजह से मौसमी बीमारियां ऐसे लोगों को जल्द अपना शिकार बना लेती हैं। ऐसे में अगर आप बांस की बोतल का पानी पिएंगे तो आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होगा क्योंकि इसमें लेक्टोन्स ग्लाइकोसाइट्स, पॉलीफिनोल्स जैसे फ्लेवेनॉइड्स पाए जाते है जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।