1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. weight Loss: मीठा खाकर भी वजन कर सकते हैं कंट्रोल, जानिए कैसे

weight Loss: मीठा खाकर भी वजन कर सकते हैं कंट्रोल, जानिए कैसे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 08, 2019 11:11 pm IST,  Updated : Oct 08, 2019 11:40 pm IST

अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं लेकिन मीठा खाने की आदत की वजह से आप अपने बढ़ते वजन पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ खास टिप्स।

weight loss- India TV Hindi
weight loss

अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं लेकिन मीठा खाने की आदत की वजह से आप अपने बढ़ते वजन पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ खास टिप्स आपको जानकर हैरानी होगी कि मीठा खाते हुए भी आप अपना वजन कम कर सकते हैं। जी हां अगर आप चीनी के जगह रोजाना सुबह के वक्त गुड़ का सेवन करें तो आपकी चीनी खाने की लत कम होगी साथ ही आपके वजन भी कम होंगे। 

गुड़ पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है साथ ही आपके हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है। आपने अक्सर घर में मां, नानी, दादी से सुना होगा कि सुबह के वक्त खाली पेट जरूर गुड़ खाने खाए। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि गुड़ खाने से आपके पाचन तंत्र हमेशा ठीक रहते हैं। अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो आप रोजाना खाना खाने के एक घंटे बाद एक टुकड़ा गुड़ खाए। 

शरीर को डिटॉक्‍स करने में काफी फायदेमंद है

गुड़ को लेकर यह भी कहा जाता है कि यह आपके शरीर के गंदगी को भी साफ करता है, साथ ही आपके वजन कम करने में भी काफी फायदेमंद है। गुड़ आपके शरीर को डिटॉक्‍स करता है बल्कि यह खून को साफ कभी रखता है।

बता दें कि गुड़ खाने से मेटाबालिज्‍म सही तरीके से काम करता है और जिससे आपका वजन तेजी से कम होता है। क्‍योंकि रोजाना गुड़ खाने से जल्‍दी  कैलोरी बर्न होती है। आपको बता दें कि गुड़ में अधिक मात्रा में पोटेशियम होता है जो आपके मेटाबॉलिज्‍म को बेहतर बनाता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल