खुजली ऐसी चीज है जो गर्मियों में रुलाती है और सर्दियों में सताती है। सर्दयों वाली खुजली बहुत परेशान करती है। ऊनी कपड़े पहनने के कारण अधिकतर लोग खुजली से परेशान रहते हैं क्योंकि ये पसीने के कारण नहीं बल्कि ऊन से होने वाली एलर्जी के कारण होती है। हालांकि कुछ आसान से टिप्स की बदौलत आप सर्दियों वाली खुजली से निजात पा सकते हैं।
एलोवेरा का जेल
ये आपके घर के बगीचे में भी हो सकता है और बाजार से भी मिल जाता है। एलोवेरा का जेल खुजली से संक्रमण औऱ इचिंग से राहत देता है। दरअसल एलोवेरा जेल अपने आप में एंटी एलर्जिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसे शरीर के उन हिस्सों में लगाइए जहां खुजली ज्यादा होती है, कुछ समय में खुजली खत्म हो जाएगी।
आपको बस इतना करना है कि घर में एलोवेरा जेल की पत्तियों से जेल निकाल कर किसी बर्तन में रखकर फ्रिज में रख देना है, जब इस्तेमाल करना हो, निकाल कर लगाइए। अगर घर में पौधा नहीं है तो बाजार में एलोवेरा जैल मिल जाएगा।
तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्तों में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो खुजली खत्म करने में सहायक होते हैं। शरीर में जहां खुजली हो रही हो वहां तुलसी के पत्तों को धोकर रगड़ लीजिए। चंद मिनटों में खुजली खत्म हो जाएगी। आपको लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करना है तो तुलसी के पत्तों को धो पोंछकर इनका पेस्ट बना लीजिए औऱ फ्रिज में रख दीजिए। जब जरूरत हो इस्तेमाल कीजिए।