दवाइयों से बीमारियों का इलाज हो जाता है पर कुछ घरेलू नुस्खे आपकी बीमारियों को जल्दी ठीक करने में कारगर होते हैं। घरेलू नुस्खों की खासियत होती है कि इनके प्रयोग से आपको किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता है। ऐसा ही एक नुस्खा है गीले मोज़े पहनकर सोना। आपको सुनने में भले ही अजीब लगे पर गीले मोज़े पहनकर सोने से कई स्वास्थय लाभ होते हैं। गीला मोज़ा बुख़ार, जुकाम सहित कई बीमारियों को दूर करता है।
यहां हम आपको बताने जा रहे हैं गीले मोज़े के 5 लाभ
1- बुख़ार कम करता है
अगर आप बुख़ार में तप रहे हैं और बुख़ार की दवा भी बेअसर साबित हो रही है तो आप गीले मोज़े से बुख़ार को कम कर सकते हैं। एक बाउल में 2 ग्लास पानी ले और एक चम्मच सिरका मिलाएं। एक जोड़ी ऊनी मोजों को अच्छे से भिगो लें और फिर अतिरिक्त पानी को निकाल कर पहन लें। रातभर इन मोजों को पहनकर सोयें। 40 मिनट के भीतर आपका तापमान कम हो जाएगा। इससे इम्यूनिटी सिस्टम भी मज़बूत होता है।
2- कफ़ निकाल देता है
गीले मोज़े पहन कर सोने से कफ़ भी बहुत जल्दी निकल जाता है। एक बाउल में 2 कप दूध लें और एक चम्मच शहद और 2 बड़े प्याज को काटकर मिला कर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। 15 मिनट बाद एक जोड़ी मोजे को इसमें भिगोकर अतिरिक्त पानी को निचोड़कर पहन ले। रातभर ऐसे मोजे को पहनकर सो जाए। प्याज़ और दूध के एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेंटरी गुणों के कारण कफ हल्का हो जाता है और आसानी से बाहर निकल जाता है।