हेल्थ डेस्क: आमतौर में माना जाता है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों को ज्यादा हार्ट अटौक होने की समस्या होती है, लेकिन एक शोध में ये बात सामने आई कि आज के समय में महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से ज्यादा हार्ट अटैक की समस्या हो रही है। जो कि पुरुषों से ज्यादा भी है। जिसके कारण सबसे ज्यादा मौंते हार्ट अटैक से ही होती है।
पुरुषों को हार्ट अटैक आने से पहले सीने में दर्द होता है, लेकिन महिलाओं के साथ जरुरी नहीं है कि उनके सीने में दर्द हो। इसके बदले उनके हाथ और सीने में दर्द, जी मिचलाना और सिकुन चिपचिपी होना आद समस्याएं हो सकती है।
एसआरएल डायग्नोस्टिक्स के अध्यक्ष टेक्नोलॉजी एंड मेंटर-क्लीनिकल पैथोलॉजी डॉ. अविनाश फडके ने कहा, "भारत में हृदय रोगों की समस्या पिछले कुछ दशकों में तेजी से बढ़ी है। ज्यादातर महिलाएं स्तन कैंसर को लेकर चिंतित रहती हैं, लेकिन बड़ी तादाद में महिलाओं की मौत कैंसर की तुलना में हार्ट अटैक से होती है। भारत में हृदय रोग महिलाओं का नंबर वन दुश्मन है। हम सभी को समाज में इस तथ्य के बारे में मिलकर जागरूकता फैलानी चाहिए।"
आपको यह बात बता दें कि हार्ट अटैक के संकेत 1 माह पहले ही दिखने लगती है। अगर आपको भी यह 6 लक्षण नजर आएं तो तुरंत सतर्क हो जाएं और डॉक्टर से सलाह लेँ। जानिए कौन से है लक्षण।
ये भी पढ़ें:
अगली स्लाइड में पढ़ें लक्षणों के बारें में
Latest Lifestyle News