माघ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि यानी 12 जनवरी को सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर बुध मकर राशि में प्रवेश कर चुका है और ये 30 जनवरी को पूरा दिन पार कर देर रात 2 बजकर 53 मिनट तक यहीं रहेंगे। भारतीय ज्योतिष के अनुसार बुध, मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। इसकी दिशा उत्तर है, तो वहीं इसका तत्व पृथ्वी है।
बुध ज्योतिष विद्या, शिल्प, कम्प्यूटर, वाणिज्य और चतुर्थ तथा दशम स्थान का कारक है। यह बुद्धि और वाणी का देवता है। इसका सीधा प्रभाव दिमागी रूप से मेहनत वाले कामों पर पड़ता है, जबकि शरीर में मुख्य रूप से गले और कन्धों पर इसका प्रभाव रहता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानें बुध के मकर राशि में गोचर करने से विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव होगा और उसके लिये क्या उपाय करने चाहिए। जिससे आपका भविष्य रहें सुरक्षित।
मेष राशि
बुध आपके दसवें स्थान पर गोचर करेगा। बुध का यह गोचर आपके लिये शुभ होगा। आपको करियर में सफलता मिलेगी। अगर आप बेरोज़गार है तो आपको रोज़गार के नये साधन प्राप्त होंगे। साथ ही आपके पिता की भी तरक्की होगी। आपको आपने पिता का सहयोग मिलेगा। नयी चीजों को सिखने का मन करेगा। लेकिन 30 जनवरी तक किसी भी चीज़ का लालच करना आप पर भारी पड़ सकता है। साथ ही किसी की मदद का गलत फायदा न उठाएं।
शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये-
- 30 जनवरी तक बाहर का खाना-पीना अवॉयड करें।
- मसालेदार खाने से बचें।
वृष राशि
बुध आपके नवें स्थान पर गोचर करेगा। यह आपके लिये शुभ नही होगा। आपका लक खराब हो सकता है । कोई भी कार्य करने से पहले बड़ो से सलाह परामर्श अवश्य कर लें। अगर आप शेयर बजार में निवेश करने की सोच रहें है तो थोड़ा सोच समझ कर करना सही रहेगा।
अशुभ फलों से बचनें और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये-
- लोहे की लाल रंग की गोली अपने पास रखें।
- मिट्टी के बर्तन में खुम्बियां रखकर, उस पर ढक्कन लगाकर मन्दिर में दे आएं।
मकर संक्रांति 2020: 14 या 15 जनवरी जानें कब है मकर संक्रांति, साथ ही जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व
Mercury Transit In Capricorn
मिथुन राशि
बुध आपके आठवें स्थान पर गोचर करेगा। यह स्थान आयु से संबंध रखता है। बुध के इस गोचर से शुभ फलों की प्राप्ति के लिये आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। आपको इस दौरान मकान भी बदलना पड़ सकता है।
अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये-
- मिट्टी के बर्तन में पिसी हुई शक्कर या शहद भरकर वीराने में दबा दें।
- तांबे के बर्तन में साबुत मूंग भरकर, उसका ढक्कन बंद करके नदी में प्रवाहित कर दें।
कर्क राशि
बुध आपके सातवें स्थान पर गोचर करेगा जो आपके लिये शुभ होगा । बुध के इस गोचर से आपकी लव लाईफ में चार चांद लग जएंगे। आपके और आपके जीवनसाथी में अंडरस्टेंडिंग और प्यार दोनो बढेगा। जो लोग दस्तकारी के काम से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ होगा । अगर आपकी शादी नहीं हुई तो जल्द ही आपको अपना जीवनसाथी मिल सकता है।
वास्तु टिप्स: कलाई घड़ी को कभी ना रखें तकिए के नीचे, दिल और दिमाग पर पड़ेगा बुरा असर
शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये-
- मां दुर्गा की उपासना करें।
- अपनी बहन, बुआ को हरे रंग का कुछ गिफ्ट करें।
Mercury Transit In Capricorn