1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: कलाई घड़ी को कभी ना रखें तकिए के नीचे, दिल और दिमाग पर पड़ेगा बुरा असर

वास्तु टिप्स: कलाई घड़ी को कभी ना रखें तकिए के नीचे, दिल और दिमाग पर पड़ेगा बुरा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 13, 2020 07:37 am IST,  Updated : Jan 13, 2020 11:24 am IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी को कभी भी तकिये के नीचे रखकर नहीं सोना चाहिए।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips

Vastu Tips:  वास्तु शास्त्र में कल हमने आपको बात की थी घड़ी को किस दिशा में लगाना अशुभ होता है और आज हम बात करेंगे कलाई में पहनी जाने वाली घड़ी की, आम तौर पर देखा गया है कि लोग अपने हाथ में पहनी जाने वाली घड़ी को सोते समय अपने तकिये के नीचे रखकर सोते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी को कभी भी तकिये के नीचे रखकर नहीं सोना चाहिए। तकिये के नीचे घड़ी रखकर सोने से उसकी आवाज़ नींद में खलल तो डालती ही है, साथ ही उससे निकलने वाली इलेक्ट्रो मैग्नेटिक तरंगें हमारे दिमाग और हृदय पर बुरा प्रभाव भी डालती हैं। इन तरंगों के चलते पूरे कमरे में नेगेटिव ऊर्जा पैदा हो जाती है जो आपकी मन की शांति को भंग कर देती है और तनाव पैदा कर देती है। साथ ही आपकी विचारधारा को नकरात्मक बना देती है. कल हम बात करेंगे घर में किस आकृति की घड़ी लगाना शुभ होता है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल