A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दिमाग करना है तेज, तो बनाएं अदरक वाला मैंगो शेक

दिमाग करना है तेज, तो बनाएं अदरक वाला मैंगो शेक

मैंगो शेक सभी बडे चाव से पीते है जो कि हमारे शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी ठंडा रखता है। लेकिन अगर इसमे अदरक मिला दी जाए तो ये आपके दिमाग को भी तेज कर देगा।

ginger mango shake- India TV Hindi
ginger mango shake

रेसिपी डेस्क: फलों का राजा कहा जाने वाला आम गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। साथ ही इसी मौसम में ये आम आता है। जो कि बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होता है। इसे बना मैंगो शेक सभी बडे चाव से पीते है जो कि हमारे शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी ठंडा रखता है। लेकिन अगर इसमे अदरक मिला दी जाए तो ये आपके दिमाग को भी तेज कर देगा।

ये भी पढ़े-

अगर आप इसका सेवन एक महिने रोज करेगे तो आपका दिमाग तेज होगा साथ ही लिवर फिट और शरीर में खून की कमी नहीं होगी। तो फिर देर किस बात की बनाइए अदरक वाला मैंगो शेक।

सामग्री
1. तीन पके आम छिले हुए
2. एक कप दूध
3. एक चम्मच ताजी अदरक
4. स्वादानुसार चीनी

ऐसे बनाएं मेंगो शेक
इन सभी चीजों को ग्राइडर में डालकर मिक्स लें। इसके बाद इसे एक ग्लास में निकालकर लें। और थोड़ी देर फ्रिज में रख दें। जिससे कि ये ठंड़ा हो जाए। इसके बाद इसका सेवन करें। आप चाहे तो बिना ठंडा किए भी पी सकते है।   

Latest Lifestyle News